फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कागजों में खाली और असल में अवैध कब्जा

कागजों में खाली और असल में अवैध कब्जा

Sun, 05 Jan 2014 05:49 AM IST
Solan
Solan Updated Sun, 05 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
कागजों में खाली और असल में अवैध कब्जा
विज्ञापन

बद्दी / घरेड़ (सोलन)। भटोलीकलां स्थित हिमुडा आवासीय कालोनी में खाली पड़े वन रूम सेटों को कुछ शातिरों ने अवैध रूप से किराए पर चढ़ा डाला। वहीं विभाग की रिकॉर्ड में यह कमरे खाली हैं। यही नहीं शातिर स्वयं को विभाग का एजेंट बताकर किराया भी वसूल करते रहे। हैरत यह है कि यहां बिजली और पानी की सुविधा तक अवैध तौर पर मुहैया करवा दी गई। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की और बाद में मामला सामने आने के बाद बिजली बोर्ड ने कनेक्शन काट दिए।
बताया जा रहा है कि विभाग को इस गोरखधंधे की सभी जानकारी उपलब्ध है, लेकिन व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते सभी ने चुप्पी साध रखी है। मामला अभी तक पुलिस के पास भी नहीं पहुंचा है। हिमुडा के अधिशासी अभियंता उमेश शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही यहां पर जांच अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा जाएगा। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


यह हुई थी शिकायत
कालोनी में हिमुडा के करीब छह दर्जन वन रूम सेट नहीं बिके हैं। कुछ दिन तक यह सेट खाली रहे लेकिन वर्तमान में इन सेटों को कुछ लोगों ने अपने स्तर पर किराए पर चढ़ा दिया है। इन अवैध रूप से बसे किरायेदारों को पानी और बिजली की सुविधा भी मुहैया कराई गई है। आरोप है कि यह सरकारी सेटों को किराये पर चढ़ाने वाले कथित एजेंट विभाग के अधिकारियों से मिले हैं, तभी यह धंधा फलफूल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में होगी जांच : एसडीओ
बिजली विभाग के एसडीओ केसी रघु ने बताया कि तीन सेटों में बिजली की तारें जोड़ कर बिजली दी गई थी जिसे विभाग ने तार ही काट ली है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही पूरे भवन की जांच कर जाएगी। अवैध एक्सटेंशन पर रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed