फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   मोटरसाइकिलों की टक्कर, बाइक सवार जख्मी

मोटरसाइकिलों की टक्कर, बाइक सवार जख्मी

Sun, 05 Jan 2014 05:49 AM IST
Solan
Solan Updated Sun, 05 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
मोटरसाइकिलों की टक्कर, बाइक सवार जख्मी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग सल्लेवाल में एक बाइक के अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकराने और दूसरे बाइक के इससे टकराने से दोनों बाइक सवारों को चोटें आई हैं।

यह हादसा उस समय हुआ जब कर्मचंद पुत्र दिलीप चंद निवासी गांव ढाणा, तहसील नालागढ़ अपने मोटरसाइकिल एचपी 12बी 4366 पर सवार होकर नालागढ़ से अपने घर जा रहा था। जैसे की वह सल्लेवाल गांव के समीप पहुंचा तो वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और उसका बाइक पैरापिट से जा टकराया और बाइक सवार सड़क पर जा गिरा, लेकिन इसी दौरान एक अन्य मोटरसाइकिल पीबी 12पी 4081 पर अश्वनी कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी ककराला, भरतगढ़ (पंजाब) दभोटा की ओर से आया और पहले से गिरे हुए मोटरसाइकिल से जा टकराया, जिससे उसे भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी नालागढ़ सुशील शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मोटरसाइकिल एचपी 12बी 4366 के चालक कर्मचंद के खिलाफ तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने सहित मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed