{"_id":"133-32428","slug":"Solan-32428-133","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल रोड के दुर्गा माता मंदिर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल रोड के दुर्गा माता मंदिर में चोरी
Solan
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल रोड के दुर्गा माता मंदिर में चोरी
सोलन। शहर के मालरोड पर पुलिस चौकी से चंद दूरी पर एक शातिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस गश्त की मुस्तैदी को मात देता हुआ शातिर मुरारी मार्केट के दुर्गा माता मंदिर का शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुआ। सीसीटीवी से लैस कांप्लेक्स के कैमरों में कैद होने से बचने के लिए इंतजाम पूरे थे। शातिर रात को चश्मा और नकाब पहने हुए था। बड़ी मुस्तैदी से उसने मंदिर में रखा दान पात्र उठाया और उसे मूर्ति के पीछे की ओर ले गया। दानपात्र में रखी नगदी को इकट्ठा किया। उसके बाद उसने मंदिर में चढ़ाए गए चार छत्रों को निकाला और चलता बना। वीरवार रात एक और दो बजे इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक चोरी में चार छोटे-बडे़ चांदी के छत्र और करीब 35 हजार रुपये की नगर राशि है। दानपात्र तोड़ने के लिए शातिर ने गैंती का प्रयोग किया। मंदिर में वे गैंती लेकर दाखिल हुआ। वारदात के बाद गैंती वहीं छोड़कर चलता बना। घटनास्थल शहर में सबसे बड़ी व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र है। ऐसे में कारोबारियों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भय पैदा हो गया है।
पुजारी ने दी सूचना
सुबह करीब पांच बजे जब मंदिर के मुख्य पुजारी मदन शर्मा और सहायक पुजारी अनिल शर्मा मंदिर पहुंचे तो उन्होंने सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पाया। उन्होंने आसपास देखा तो दानपात्र और छत्र मंदिर में नहीं पाया। उसके उपरांत 5:15 मिनट पर मुख्य पुजारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस की कार्रवाई
मंदिर के पुजारी मदन शर्मा ने सुबह 5:15 पर पुलिस चौकी सोलन में इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके बाद दो ओर फोन पुलिस को किए गए। मगर पुलिस मौके पर लगभग 06:30 बजे के करीब पहुंची। पुलिस को 100 मीटर की दूरी तक पहुंचने के लिए 1 घंटे 15 मिनट के लगभग समय लग गया। मौके पर पहुंचने पर मंदिर का मुआयना हुआ। मंदिर में सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरी की वारदात देखी। पुजारी मदन शर्मा के अनुसार मंदिर के दानपात्र को माह में मात्र एक बार खोला जाता था। इस माह अभी दानपात्र नहीं खोला गया था।
विज्ञापन
मंदिर में हो रही थी चोरी और पुलिस थी गश्त पर
पुजारी के मुताबिक मुरारी मार्केट परिसर में कुल 32 कैमरे लगे हुए हैं। मंदिर की दूरी मुख्य सड़क से लगभग 50 फीट है। उनका दावा है कि सड़क वाले सीसीटीवी कैमरे को चैक किया तो जिस समय चोर मंदिर में चोरी कर रहा था तो बाहर पुलिस के कांस्टेबल गश्त के दौरान घूम रहे थे। सीसीटीवी की विडियो फुटेज के मुताबिक चोर लगभग दो घंटे तक मंदिर परिसर में रहा। इस दौरान उसने मंदिर के दानपात्र से पैसे निकाले। छत्र इकट्ठे किए और आसपास पड़ी कई वस्तुओं की जांच की। ऐसे में मात्र 20 मीटर की दूरी पर पुलिस की गश्त में चोरी होती है और पुलिस इससे अंजान रही।
सौ-सौ मीटर दूर है एसपी आफिस-पुलिस चौकी
मुरारी मार्केट शहर के बिल्कुल बीचोंबीच है तथा यह शहर का सबसे अधिक व्यस्त स्थान है। यहां से एसपी आफिस की दूरी और पुलिस चौकी की दूरी मात्र 100 मीटर के लगभग है। अब सवाल यह उठता है कि क्या पुलिस के सौ मीटर के दायरे में भी लोग सुरक्षित नहीं है?
पुजारी को है चोर पर संदेह
मंदिर के मुख्य पुजारी मदन शर्मा के अनुसार चोर स्थानीय सोलन से ही है। उनके अनुसार उन्हें किसी व्यक्ति पर संदेह है। उन्होंने बताया कि एक अंतिम विडियो फुटेज देखने के बाद वह संदिग्ध व्यक्ति के बारे में बताएंगे।