फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन नगरपरिषद में तख्तापलट की तैयारी, गुपचुप बैठक करने पहुंचे पार्षद

सोलन नगरपरिषद में तख्तापलट की तैयारी, गुपचुप बैठक करने पहुंचे पार्षद

Tue, 16 Oct 2018 07:32 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
सोलन नप में तख्तापलट की तैयारी, गुपचुप बैठक करने पहुंचे पार्षद
विज्ञापन

लोनिवि के विश्राम गृह में की गई बैठक, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर की गई चर्चा
विस चुनाव से ठीक पहले सोलन नप में हुआ था तख्तापलट, पवन गुप्ता को हटाकर देवेंद्र ठाकुर बने थे अध्यक्ष अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। नगर परिषद सोलन में दोबारा तख्तापलट की सुगबुगाहट तेज हो गई हैं। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष से नाराज चल रहे पार्षदों के एक धड़े गुपचुप बैठकें शुरू कर दी हैं। इसका परिणाम जल्द ही सामने आ सकता है। नाराज चल रहे धड़े ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बैठक की है। इस बैठक में भाजपा से ताल्लुक रखने वाले कुल नौ पार्षद मौजूद थे जिनमें से छह निर्वाचित पार्षद थे। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई। सभी पार्षदों ने एक राय से दोनों को हटाने पर सहमति जाहिर की। चर्चा के दौरान कुछ पार्षदों ने सामूहिक त्यागपत्र का भी सुझाव दिया। भाजपा की इस अंतर्कलह में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी में एक बड़ा विस्फोट सामने आने की संभावना प्रबल हो गई है।
विधानसभा चुनाव से पहले सोलन नगर परिषद में तख्ता पलट हुआ था। उस समय भाजपा के अध्यक्ष पवन गुप्ता को हटाकर देवेंद्र ठाकुर अध्यक्ष बने थे। अब भाजपा पार्षदों की इस गुपचुप बैठक को तख्ता पलट के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। नगर परिषद में एक साल का कार्यकाल पूरा होने से पूर्व अध्यक्ष को हटाया नहीं जा सकता है। ऐसे में पार्षदों ने ठीक एक साल कुछ माह बीतने के बाद यह तैयारी शुरू की है। नगर परिषद में तख्ता पलट होता है तो अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ेगी। बहुमत में चल रही भाजपा यहां पार्षदों के सहारे नए चेहरे ला सकती है।
विज्ञापन

बैठकर दूर होंगे गिले-शिकवे : ठाकुर
नगर परिषद के मौजूदा अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर का कहना है कि उनका किसी से कोई मतभेद नहीं है। यदि पार्षदों को उनसे कोई शिकायत है तो वे सीधे आकर उनसे बात कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें न तो पार्टी और न ही पार्षदों से अभी नाराजगी पर कोई प्रतिक्रिया मिली है। देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि जो भी गिले-शिकवे हैं, वे बैठकर दूर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि तख्ता पलट जैसी कोई बात फिलहाल नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed