फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बीबीएन में डेंगू के पांच नए मरीज डिटेक्ट, अब छह हुई मरीजों की संख्या

बीबीएन में डेंगू के पांच नए मरीज डिटेक्ट, अब छह हुई मरीजों की संख्या

Sat, 28 Jul 2018 07:56 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
बीबीएन में डेंगू के पांच नए मरीज डिटेक्ट
विज्ञापन

मरीजों की संख्या छह पहुंची, एलीजा विधि से 18 टेस्टों में पांच डेंगू पॉजीटिव
आठ टीमों के 40 सदस्य जुटे हैं प्रचार प्रसार में
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। स्वास्थ्य खंड नालागढ़ के तहत औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अस्पताल में एलीजा विधि से हुए टेस्टों के तहत पांच नए रोगी डेंगू पॉजीटिव पाए हैं। उपमंडल में अब तक डेंगू के छह मरीज डिटेक्ट हो चुके हैं। 18 रोगियों के किए एलीजा विधि से टेस्ट के परिणामों में पांच नए मरीज डेंगू पॉजीटिव पाए हैं। मंडयारपुर की महिला रोगी में सबसे पहले डेंगू डिटेक्ट किया था, लेकिन अब क्षेत्र में डेंगू के और मरीज डिटेक्ट होने लगे हैं। नालागढ़ अस्पताल में किए टेस्टों में गंभरपुल के समीप कंबोल, खेड़ा, भांगला, बगलैहड़, रतवाड़ी के समीप छड़ोली गांव के मरीज डेंगू पॉजीटिव डिटेक्ट हुए हैं। हालांकि, जिला अस्पताल प्रशासन की स्पेशल टास्क फोर्स की आठ टीमों के 40 सदस्य लोगों में जागरूकता फैलाने में जुटे हैं। वहीं उपमंडल प्रशासन भी बीएमओ की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम गठित की हुई है, लेकिन डेंगू के मामले प्रकाश में आ रहे है। इन सभी रोगियों के टेस्ट एलीजा विधि से हुए हैं। इस टेस्ट में ब्लड के सैंपल लिए जाते हैं जिसमें ब्लड की रिपोर्ट पहले आ जाती है। प्लेटलेट्स कम पाए जाने पर मरीज का उपचार शुरू कर दिया जाता है।

छह मामले नए आए हैं सामने : जस्सल
खंड चिकित्साधिकारी डॉ. केडी जस्सल ने कहा कि नालागढ़ अस्पताल में एलीजा विधि से हुए टेस्टों की रिपोर्ट में अब तक छह मामले डेंगू पॉजीटिव मिले हैं। उन्होंने कहा कि आठ टीमों के 40 सदस्यों को इसकी रोकथाम के बारे में जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग अपने आसपास पानी को खड़ा न होने दें। घरों में रखे फूलदान, कूलरों, ट्यूब-टायरों में पानी खड़ा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed