{"_id":"5aa955b34f1c1ba8758b551c","slug":"91521046963-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुनिहार में बढ़े उल्टी दस्त के मामले, रोजाना पहुंच रहे 15 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुनिहार में बढ़े उल्टी दस्त के मामले, रोजाना पहुंच रहे 15 मरीज
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
patient
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)।
क्षेत्र में इन दिनों उल्टी-दस्त के मामले अचानक बढ़ गए हैं। रोजाना अस्पताल पहुंच रहे सौ मरीजों में से 15 मरीज उल्टी-दस्त के आ रहे हैं। इनमें से गंभीर हालत वालों को अस्पताल में दाखिल किया जा रहा है।
लोग दूषित पेयजल सप्लाई को इसके लिए दोषी मान रहे हैं। मौसम के बदलाव या फिर पानी के दूषित होने के कारण बीमारी फैल रही है। मुकेश शर्मा, प्रद्युमन शर्मा, संजय जोशी, सतीश कुमार, हेमंत ने उल्टी-दस्त की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य और आईपीएच विभाग से उचित कदम उठाने की मांग की है। इस बारे में सिविल अस्पताल कुनिहार के डॉ. हरि उप्पल ने बताया कि आजकल उल्टी-दस्त के मामले बढ़े हैं। 100 ओपीडी में करीब 10 से 15 इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। उप्पल के अनुसार उल्टी-दस्त जल जनित बीमारी है। ये दूषित पानी पीने के कारण होती है। उन्होंने लोगों को एक्वागार्ड या फिर पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
स्वच्छ जल कर रहे सप्लाई
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग कुनिहार शाखा के जेई विवेक चंदेल ने बताया कि अभी जनवरी में कुनिहार क्षेत्र के सभी भंडारण टैंकों की सफाई की गई है। विभाग रूटीन में टैंकों में दवाई भी डलवाता है। हर 15 दिनों में पानी का परीक्षण किया जाता है। कुनिहार क्षेत्र में साफ और शुद्ध पेयजल ही वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन