फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बद्दी हाउसिंग बोर्ड में अवैध बोरवेल की बोरिंग की जांच शुरू

बद्दी हाउसिंग बोर्ड में अवैध बोरवेल की बोरिंग की जांच शुरू

Fri, 14 Dec 2018 10:11 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक नगर बद्दी में हिमुडा कॉलोनियों में हो रहे अवैध बोरवेलों पर विभाग ने कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। विभाग ने हिमुडा की विकसित कॉलोनियों में ऐसे 58 बोरवेल चिह्नित किए हैं जो आईपीएच की बगैर अनुमति के ही करवा दिए। हिमुडा ने हाउसिंग बोर्ड बद्दी में एक, दो और तीन फेस विकसित किए हैं जिसमें हजारों मकान और प्लॉट हैं। इन सबको पानी की सप्लाई हिमुडा स्वयं सप्लाई करता है और कोई भी प्लाट मालिक स्वयं अपना अलग से बोर नहीं करवा सकता है। लेकिन पिछले एक दशक में चंद रसूखदारों ने सत्ता का रौब दिखाकर कॉलोनियों में अपने-अपने घरों में निजी तौर पर अवैध बोरवेल करवाकर 24 घंटे के पानी का इंतजाम कर लिया। आम लोगों के घरों में दो समय पानी आता है जबकि इन घरों में हर समय पानी होता है। इन बोरों के कारण भूजल का स्तर जमीन में काफी नीचे पहुंच गया है और सरकार के बोर भी सूखने लगे हैं। गत दिनों यह मुद्दा विधानसभा में उठा था लेकिन विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर एक कमेटी का गठन करके यह पता लगाया था कि किसने अपने घर में बोरवेल करवाए हैं। विभाग ने डोर टू डोर जाकर जब गहनता से जांच की तो उस वक्त की अवैध बोरवेलों की संख्या 45 थी और उसके बाद धर्मशाला विस बैठ गई। इस दौरान हिमुडा ने दोबारा जांच की तो यह संख्या बढ़कर 58 हो गई। इन बोरेवेलों की शिनाख्त कर सूची बनाई गई है ताकि इनको सील किया जा सके। हिमुडा ने अपनी शिनाख्त पूरी करके आईपीएच विभाग को आरोपी मकान मालिकों की सूची सौंप दी है।

आईपीएच विभाग के एसडीओ नीरज गुप्ता ने कहा कि हिमुडा ने जो सूची सौंपी है, उसमें शामिल सभी लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनको सील कर रिपोर्ट बनाकर हाईकमान को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed