फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अमर उजाला संवाद

अमर उजाला संवाद

Fri, 16 Nov 2018 05:51 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में लगी सवालों की झड़ी
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया महिलाओं को जागरूक
बसाल पंचायत भवन में आयोजित हुआ अमर उजाला का संवाद कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। घरेलू हिंसा, महिला अपराध, सशक्तीकरण और स्वास्थ्य जागरूकता इन सभी विषयों के साथ एक छत के नीचे मौजूद अधिकारियों ने अमर उजाला के माध्यम से महिलाओं के साथ संवाद स्थापित किया। ऐसे विषयों पर चर्चा हुई जिनके बारे में महिलाएं जागरूक ही नहीं थी। उन्हें कई सरकारी योजनाओं के बारे में विभागीय अधिकारियों ने पहली बार बताया। अमर उजाला का संवाद कार्यक्रम महिलाओं के लिए एक ऐसा मंच बन गया जिसमें उन्होंने बेधड़क अपने सवालों के जवाब हासिल किए। बसाल पंचायत में अमर उजाला प्रायोजित कार्यक्रम संवाद में महिलाएं भी पूरी तैयारी के साथ आई थी। सुबह 11 बजे से आगामी दो घंटों तक प्रस्तावित इस आयोजन में महिलाओं और अधिकारियों के बीच संवाद इतना दिलचस्प हो गया कि दोपहर सवा दो बजे तक कार्यक्रम चलता रहा। बसाल पंचायत और आसपास के ग्रामीण इलाकों से करीब 50 महिलाएं आयोजन का हिस्सा बनी। संवाद कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने घरेलू हिंसा और बाल अपराध पर चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को जागरूक बने रहने और आस-पड़ोस में निगरानी रखने की बात कही। उन्होंने हिंसा या अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त न करने की सलाह महिलाओं को दी।
संवाद में विशेष अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान ने बालिकाओं पर हो रहे अपराध रोकने और छोटी बच्चियों को अच्छे-बुरे स्पर्श के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों के लिए मां के दूध की जरूरत पर बल दिया और तेजी से घट रही महिला जनसंख्या दर की वजह पर प्रकाश डाला। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत स्वास्थ्य विभाग से पहुंची काउंसिलर कृतिका तोमर ने की। उन्होंने महिला स्वास्थ्य पर अपनी बात रखी। साथ ही स्वास्थ्य व स्वच्छ रहने के तरीके भी बताए। कृतिका ने महिलाओं को मानसिक रूप से खुद को सक्षम बनाए रखने की सलाह दी और किसी भी विपरीत हालात में स्वास्थ्य विभाग की सलाह लेने का आह्वान किया। एनआरएचएम की प्रतिनिधि अंजू ठाकुर ने महिलाओं को सेल्फ-हेल्प ग्रुप बनाकर विकासात्मक योजनाओं से जुड़ने की सलाह दी। योजनाओं का लाभ लेकर अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान देवेंद्र कश्यप ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे किसी भी तरह की हिंसा में खुद को घिरे हुए पाती हैं तो इसकी तत्काल जानकारी पंचायत को दें।
विज्ञापन

ये रहीं मौजूद
सोनिका ठाकुर, कमला, सुनीता, निर्मला, आशा, मीरा, चंद्रकला कौशिक, संजना ठाकुर, विमला, कांता मेहता, पुष्पलता, शकुंतला, संतोष, उमा, दयावंती, गीता देवी, शकुंतला, शिखा देवी, मधु वर्मा, विमला शर्मा, अर्चना शर्मा, सोमा देवी, अमिता, प्रतिभा, आशा, अमला, पूनम, शिखा, रितु, पायल, जयवंति, तान्या, सुषमा, कृष्णा, सत्या, सुमन, भुवनेश्वरी, रीनू, नारायणी देवी, कांता देवी, हेमा सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed