फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   81343 infants to given vaccine at 882 centres across Solan district

जिले के 882 केंद्रों में 81343 बच्चे गटकेंगे दो बूंद जिंदगी की

Fri, 25 Feb 2022 12:02 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले में 27 फरवरी को 81343 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने 882 केंद्रों को बनाया गया है। इसी के साथ मोबाइल टीम को भी तैनात किया गया है ताकि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाया जाए। विभाग ने जिलाभर में कर्मियों को पल्स पोलियो अभियान के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार प्रदेश समेत जिले में 27 फरवरी को पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से कमर कसी हुई है। 0 से पांच साल के बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाने के लिए विभाग के पास डाटा पहुंचा है। विभाग ने जिले में 81343 बच्चों को दो बूंद जिंदगी पिलाने का लक्ष्य रखा है। विभाग ने यह डाटा पांच चिकित्सा खंड से लिया है। टीमों को तैनात कर दिया है। साथ ही टीमों को ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान में कोविड के देरी हुई है। पहले यह अभियान जनवरी में होना था लेकिन कोरोना की तीसरी लहर और नए वैरिएंट ऑमिक्रोन के चलते फरवरी में करवाने का लक्ष्य रखा गया। अस्पतालों समेत पंचायतों का चयन किया है और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि जिले में 27 फरवरी को 81343 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाने का लक्ष्य रखा है। अभियान को सफल बनाने के लिए टीमें बनाई गई है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समेत नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed