{"_id":"69b45d5e90af5bc6d6040b44","slug":"800-students-were-honored-for-their-outstanding-performance-in-academics-and-sports-activities-solan-news-c-176-1-ssml1040-165008-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शिक्षा व खेलकूद की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 800 विद्यार्थियों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शिक्षा व खेलकूद की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 800 विद्यार्थियों को मिला सम्मान
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय सोलन में वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली ने की।
समान समारोह में महाविद्यालय के अकादमिक, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, रेंजर-रोवर, ईको क्लब, रोड सेफ्टी क्लब, योगा क्लब और हिमाचल प्रदेश युवा महोत्सव जैसी विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 800 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि प्रो. महावीर सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने का अनुभव अद्भुत होता है और यह विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि आने वाला समय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और क्वांटम तकनीक का युग है, इसलिए छात्रों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ इन आधुनिक क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल आज आवश्यक हो गया है, लेकिन इसका सही उपयोग करना चाहिए और इसके गुलाम नहीं बनना चाहिए।
विज्ञापन
छात्रों को नैनो टेक्नोलॉजी और अन्य उभरते वैज्ञानिक क्षेत्रों में काम करने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों, उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।
छात्रों ने पारंपरिक नाटी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट के प्राचार्य प्रो. मदन मनकोटिया, राजकीय महाविद्यालय सुबाथू के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कश्यप, सेवानिवृत्त भूगोल विभाग की प्रो. डॉ. अर्चना गुप्ता, पीटीए अध्यक्ष ओमप्रकाश कश्यप मौजूद रहे।