फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   72 KVK Pachhad Chamba won the Best Social Media Outreach Award

Solan News: 72 केवीके पछाड़ चंबा ने जीता सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया आउटरीच पुरस्कार

Sun, 28 Dec 2025 01:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
जम्मू विवि में आयोजित कार्यशाला के दौरान प्रदान किए गए पुरस्कार
विज्ञापन

चंबा केवीके की फल वैज्ञानिक नेहा धीमान को व्यक्तिगत पुरस्कार मिला
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। नौणी विवि के कृषि विज्ञान केंद्र चंबा ने आईसीएआर-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जोन-1 की वार्षिक कार्यशाला के दौरान दो प्रतिष्ठित आईसीएआर जोनल पुरस्कार अपने नाम किए। केवीके चंबा को सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया आउटरीच के लिए संस्थागत पुरस्कार से नवाजा गया। इस पुरस्कार में केवीके चंबा ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब और उत्तराखंड के जोन-1 के 72 केवीके के बीच शीर्ष स्थान प्राप्त किया। यह पुरस्कार कृषि प्रौद्योगिकियों, तकनीकी जानकारी और किसान-हितैषी सूचनाओं के प्रभावी प्रसार के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उत्कृष्ट उपयोग के लिए प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त केवीके चंबा की फल वैज्ञानिक नेहा धीमान को सोशल मीडिया आउटरीच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान केवीके की सोशल मीडिया गतिविधियों के माध्यम से किसानों तक समयबद्ध, प्रासंगिक एवं उपयोगी कृषि जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए दिया गया। ये पुरस्कार आईसीएआर-अटारी, जोन-1 की ओर से आयोजित केवीके की वार्षिक जोनल कार्यशाला-2025 के दौरान प्रदान किए गए, जो इसी सप्ताह शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि जम्मू में आयोजित हुई। कार्यशाला में पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सभी केवीके ने भाग लिया। वर्तमान में जोन-1 के तहत 72 केवीके कार्यरत हैं। यह पुरस्कार मुख्यातिथि कुलपति जम्मू विवि प्रो. बीएन त्रिपाठी ने प्रदान किए गए, जिन्हें वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. धर्मेंद्र एवं प्रमुख केवीके चंबा ने आईसीएआर-अटारी जोन-1 के निदेशक डॉ. परविंदर श्योरण की उपस्थिति में प्राप्त किया।

केवीके चंबा की पूरी टीम को दी बधाई
इस उपलब्धि पर नौणी विवि के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. नेहा धीमान और केवीके चंबा की पूरी टीम को बधाई देते हुए डिजिटल विस्तार को सशक्त बनाने और आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कृषि तकनीकों, मौसम परामर्श, सरकारी योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी नियमित रूप से किसानों तक पहुंचाने के उनके प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed