{"_id":"5bc8990cbdec22698a46fe22","slug":"71539873036-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर पर चकाचक होंगी नालागढ़ बाजार की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर पर चकाचक होंगी नालागढ़ बाजार की सड़कें
Updated Thu, 18 Oct 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। त्योहारों पर नालागढ़ शहर के बाजारों की गड्ढानुमा सड़कों से लोगों को निजात मिलेगी। इसके लिए परिषद ने गड्ढानुमा सड़कों को भरने के लिए मरम्मत का कार्य आरंभ करवाया दिया है। वहीं द्वितीय चरण में शहर की सड़कों की मेटलिंग कार्य भी किया जाएगा। त्योहारी सीजन में शहर के मुख्य आकर्षण नगर प्रवेश द्वार की भी कायाकल्प की जाएगी। इसकी बाहरी साइडों में रंग रोगन का कार्य करवाकर चकाचक बनाया जाएगा।
त्योहारी सीजन में बाजारों की सड़कें पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए परिषद ने कमर कस ली है। नगर परिषद अध्यक्ष नीरू शर्मा ने शहर के बाजारों का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पूर्व नप अध्यक्ष एवं पार्षद महेश गौतम, सर्वेयर बलजीत राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन को लेकर नालागढ़ शहर के बाजारों में भारी संख्या में लोग रुख करते हैं। बाजारों में गड्ढे लोगों की परेशानी का वजह न बने, परिषद जहां प्रथम चरण में गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया है। द्वितीय चरण में शहर की सभी सड़कों की मेटलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में शहर का आकर्षण बढ़ सके, इसके लिए मेन गेट का भी रंग रोगन करके इसे चकाचक बनाया जाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरू शर्मा ने कहा कि प्रथम चरण में शहर की सड़कों पर उभरे गड्ढों की मरम्मत कार्य आरंभ कर दिया है। द्वितीय चरण में इसकी मेटलिंग का कार्य किया जाएगा।