{"_id":"5b350b414f1c1b2b428b7387","slug":"71530202945-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस जमा नहीं हुई तो वेटिंग लिस्ट वाले को मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस जमा नहीं हुई तो वेटिंग लिस्ट वाले को मिलेगा मौका
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। शैक्षणिक सत्र 2018-19 के तहत प्रथम वर्ष में सेमेस्टर प्रणाली में बदलाव के बाद मेरिट सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को अब फीस जमा करनी होगी। फीस अदायगी न होने की सूरत में वेटिंग सूची वाले विद्यार्थियों को अधिमान मिलेगा। नालागढ़ महाविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में 738 ने मेरिट सूची में स्थान बनाया है। कॉलेज प्रशासन ने इसकी कट लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कॉमर्स में 140, साइंस में 251 और आर्ट्स में 347 ने मेरिट सूची में जगह बनाई है। कॉलेज प्रशासन ने बीकॉम प्रथम वर्ष के बच्चों को शुक्रवार सुबह 10 से दो बजे, बीएससी प्रथम वर्ष के बच्चों को इसी दिन दोपहर बाद 2 से शाम 5 बजे और बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को शनिवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक का समय फीस जमा दिया है।
इसी तय समयावधि में विद्यार्थियों को अपनी फीस जमा करवानी होगी। यदि कोई विद्यार्थी फीस निर्धारित समय में नहीं भरता है तो वेटिंग लिस्ट वाले विद्यार्थी को अधिमान दिया जाएगा। वेटिंग लिस्ट वालों में कॉमर्स के बच्चे ही इसका लाभ हासिल कर सकेंगे। कॉमर्स में सर्वाधिक 198 आवेदन आए थे जिसमें से 140 विद्यार्थियों ने मेरिट में अपना स्थान बनाया है। नालागढ़ कॉलेज में इसी साल शुरू हुए एजूकेशन विषय में किसी ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अनिल रतन वर्मा ने कहा कि फीस भरने के लिए दिन और समय निर्धारित कर दिया है। यदि इस समयावधि में कोई बच्चा फीस नहीं भरता है तो वेटिंग सूची वाले को दाखिला के लिए अवसर मिलेगा।