फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   चिट्टे के खिलाफ सोलन का हल्ला बोल

चिट्टे के खिलाफ सोलन का हल्ला बोल

Wed, 27 Jun 2018 10:26 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
चिट्टे के खिलाफ सोलन का हल्ला बोल
सोलन। नशा तस्करों के खिलाफ निजी विश्वविद्यालयों के बाहर पुलिस का पहरा बढ़ने वाला है। जिले में सबसे ज्यादा निजी विवि हैं। ऐसे में नशा माफिया के लिए यह एक आसान मार्केट रहती है। सोलन में चिट्टे के नशे के बढ़ते मामलों के बाद पुलिस ने अब एसआईयू को नशा माफिया के खिलाफ उतारने का फैसला लिया है। सोलन को चिट्टे से बचाने के लिए पुलिस दो चरणों में काम करेगी। एक इस धंधे में लिप्त तस्करों को पकड़ने और दूसरा युवकों से नशे की आदत छुड़ाने का।
विज्ञापन

अमर उजाला की पहल पर पुलिस ने शहर को नशा तस्करी से मुक्त करवाने का फैसला लिया है। आने वाले दिनों में नियमित रूप से पुलिस के आला अधिकारी आम लोगों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। सोलन शहर से सटे जंगलों में चिट्टे के लिए इस्तेमाल किए अधजले दस और सौ रुपये के नोट तथा अन्य सामग्री बरामद हुई है। इसके बाद पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। सोलन में करीब एक दर्जन विश्वविद्यालय हैं जो नशा तस्करों के निशाने पर रहते हैं। पुलिस ने एसआईयू को तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने और मुख्य आरोपियों को दबोचने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


साहब शहर को चिट्टे से निजात दिलाओ : एसोसिएशन
लक्कड़ बाजार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान नीरज वर्मा की अगुवाई में बुधवार को एसपी मधुसूदन शर्मा से मुलाकात की। इसमें उन्होंने चिट्टे से सोलन को निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हिमाचल को पंजाब की तर्ज पर नशे की गर्त में जाने से रोका जाए। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव अंकुश सूद, प्रदीप, संजय अग्रवाल, मुरली, रजनीश डोगरा, मनी, अशोक, बट्टू, प्रदीप अग्रवाल, दिनेश कुमार सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा तस्करी रोकने में साथ देंगे युवा : भाजयुमो
भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अगुवाई में एक अन्य प्रतिनिधि मंडल ने भी एसपी को ज्ञापन सौंपकर नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम छेड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सोलन में युवा केमिकल नशे का शिकार हो रहे हैं। उन्हें बाहरी राज्यों से इसकी सप्लाई हो रही है। इसका युवाओं पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। बताया कि इसे रोकने के लिए पुलिस महकमे को सख्त से सख्त कदम उठाने चाहिए। भाजयुमो पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को आश्वासन दिया है कि वे विभाग का साथ देंगे और उन्हें यदि ऐसी कोई जानकारी मिलती है तो वह इसे तत्काल पुलिस अधीक्षक के साथ बांटेंगे।

लोग आगे आएंगे तो मदद मिलेगी : एसपी
एसपी मधुसूदन शर्मा ने लोगों से आह्वान किया कि वे नशा तस्करी के खिलाफ आगे आएं। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले किसी भी व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। पुलिस गुप्त रूप से नशा तस्करों के खिलाफ काम करेगी। कहा कि जहां भी नशे की तस्करी हो रही हो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। भविष्य में लोगों से मेलमिलाप, काउंसलिंग का प्रबंध और विवि के बाहर पहरा बढ़ाया जाएगा। कहा कि लोग जितना आगे आएंगे उतनी ही पुलिस को मदद मिलेगी।

नशा तस्करों के निशाने पर विश्वविद्यालय
सोलन तेजी से उभरता हुआ शहर है। यहां शैक्षणिक संस्थान बढ़ रहे हैं। शहर से सटे आसपास के क्षेत्रों में करीब एक दर्जन विश्वविद्यालय चल रहे हैं। इन विवि में देश भर से छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए आ रहे हैं। युवा पीढ़ी को चिट्टे की जद में लेने के मकसद से तस्करों ने ऐसे संस्थानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। संस्थान शहर से दूरदराज में ज्यादातर जंगली क्षेत्र में बने हैं और यहीं पर चिट्टे के लेनदेन का काम भी हो रहा है।


चंडीगढ़ से पहुंच रही चिट्टे की खेप
चंडीगढ़ से चिट्टे की खेप सोलन पहुंच रही है। हैरानी की बात है कि चंडीगढ़ से सोलन आने वाले वाहनों को परवाणू में नाका पार करना पड़ता है। यहां चौबीस घंटे पुलिस तैनात रहती है। इसके बावजूद नशा तस्कर आसानी से नाके को पार करके नशे की खेप लेकर सोलन पहुंच जाते हैं। यहां बनाए ठिकानों और खरीददारों से सौदा कर रहे हैं। पुलिस ने एसआईयू सेल का भी गठन कर रखा है लेकिन अभी तक सेल के हाथ बहुत बड़ी कामयाबी नहीं लगी है। महज छोटे-छोटे मामले की सामने आ पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed