{"_id":"5b2a84d74f1c1baa6e8b8cce","slug":"71529513175-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगा शालाघाट से बरोटीवाला एनएच का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगा शालाघाट से बरोटीवाला एनएच का कार्य
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुनिहार (सोलन)। शालाघाट से बरोटीवाला वाया कुनिहार बनने वाले नेशनल हाईवे का कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए विभाग ने कमर कस ली है। कुनिहार में आयोजित बैठक में एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ चर्चा की। बैठक में हाईवे इंजीनियर आशुतोष कुमार ने शालाघाट से बरोटीवाला तक प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्वे रिपोर्ट लोगों के समक्ष रखी। इस मार्ग को बेहतर बनाने के लिए भी सुझाव मांगे हैं। सर्वे इंजीनियर कपिल राणा ने बताया कि शालाघाट से अर्की कुनिहार, कुठाड़ और पट्टा होते हुए बरोटीवाला तक 83 किलोमीटर लंबा हाईवे बनेगा। प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग के डबल लेन बनने से बटोरीवाला की दूरी कुनिहार से 78 किलोमीटर रह जाएगी। इस मार्ग पर एक बड़ा और करीब 10 छोटे पुल बनेंगे। मार्ग पर आवश्यकतानुसार कोई फेरबदल होता है तो दो सुरंगें बनाने का भी सर्वे में प्रावधान रखा है। अभी तक इस राजमार्ग पर अधिकतर जगहों पर सुरक्षा की दृष्टि से क्रैश बैरियर और पैरापिट नहीं लगे हैं। राष्ट्रीय राज मार्ग बनने से जहां संपर्क मार्गों की हालत सुधरेगी वहीं लोगों को आने जाने में भी आसानी होगी। अर्की से निकलने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में बाई पास का विकल्प भी रहेगा। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 7 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर खर्चा होगा। इस दौरान पर्यावरण अभियंता अर्चना, हाईवे अभियंता आशुतोष कुमार, वरिष्ठ सलाहकार अभियंता रूपा, एडी हाईवे उदय, अधिशाषी अभियंता सोलन अरविंद कुमार, शालाघाट के कनिष्ठ अभियंता कुलभूषण, अर्की के अधिशाषी अभियंता अनिल सोनी, सहायक अभियंता कुनिहार चरनजीत शर्मा, कनिष्ठ अभियंता पुनीत शर्मा और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन