फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   होटल मालिकों को लगाने होंगे सीसीटीवी, पर्यटकों को विवरण रखने के निर्देश

होटल मालिकों को लगाने होंगे सीसीटीवी, पर्यटकों को विवरण रखने के निर्देश

Thu, 14 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
होटल मालिकों को लगाने होंगे सीसीटीवी, पर्यटकों को विवरण रखने के निर्देश
सीसीटीवी - फोटो : FILE PHOTO
कसौली (सोलन)। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने क्रिसमस और नववर्ष को देखते हुए होटल मालिकों को सीसीटीवी का प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही होटल प्रबंधकों को इस दौरान ठहरने वाले पर्यटकों को पूरा ब्यौरा और प्रमाणपत्र लेना होगा। यह निर्देश पुलिस अधीक्षक ने वीरवार को कसौली में पुलिस और होटल प्रबंधकों के बीच आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी होटल संचालकों को बाहर विशेष नोटिस बोर्ड लगाने होंगे जिनमें अवैध हथियार लेकर आने पर मनाही का संदेश लिखा जाना चाहिए। कहा कि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से हथियार लेकर आता है या पंजीकरण में आनाकानी करता है तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें ताकि समय रहते पुलिस ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ ठोस कदम उठा सकें। स्थानीय पुलिस थाना प्रभारी को निर्देश दिए तथा समस्याओं का निपटारा अन्य प्रोद्योगिकीकरण द्वारा किया जाना है उनके संदर्भ में उपरोक्त सभी का पक्ष संबंधित प्राधिकरण के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि समय रहते निश्चित समयावधि में फॉर्म-सी जिला पुलिस मुख्यालय को तुरंत भेजना सुनिश्चित करें। बैठक पुलिस सामुदायिक योजना के तहत एवं 25 दिसंबर तथा नववर्ष के आगमन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक मोहित चावला के अतिरिक्त पुलिस विभाग की ओर से उपपुलिस अधीक्षक सोलन रामलाल बंसल और स्थानीय पुलिस की ओर से थाना प्रभारी कसौली कल्याण सिंह मौजूद रहे। बैठक में होटल प्रबंधकों में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजिंद्र चोपड़ा, देवेंद्र गुप्ता, राज कंवर सिंह, चैन सिंह, एलआर शर्मा, तुषारकांत, योगश शर्मा, ओमेश अत्री, मुनीश कटोच, सतनाम सिंह, रोहित नेगी, मोहम्मद रिजवान, शिवा नटराजन, देविंद्र कुमार, राकेश कुमार और कोमल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed