{"_id":"5a0c74c94f1c1b6a678bbd12","slug":"71510765769-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की गंदी सड़कों को साफ करेंगा सौर उर्जा से चलने वाला मल्टीयूटीलीटी विकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की गंदी सड़कों को साफ करेंगा सौर उर्जा से चलने वाला मल्टीयूटीलीटी विकल
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। नौणी विवि के ऑडोटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में विभिन्न राज्यों से आए युवा वैज्ञानिकों ने तैयार किए प्रोजेक्टों की प्रदर्शनी से सभी को अपना कायल बना दिया। सोलन गीता आदर्श स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान को लेकर एक मल्टी यूटीलिटी व्हीकल तैयार किया है। यह सौर ऊर्जा से कार्य करेगा। इसमें जहां शहर को सुंदर और साफ रखने के लिए वैक्यूम लगाए हैं, वहीं आपातकाल में किसी भारी वस्तु या गाड़ी को उठाने के लिए क्रेन सहित आग बुझाने के उपकरण फीट हैं।
यह सभी सुविधा सिर्फ एक चार पहिये वाहन के जरिये मिलेगी। इसे युवा वैज्ञानिकों ने यूज की गई वस्तुओं का दोबारा प्रयोग करके बनाया है। हालांकि व्हीकल में लगी मोटर सहित सौर ऊर्जा की प्लेट को खरीद कर लगाया है। जानकारी के अनुसार गीता आदर्श स्कूल सोलन के विद्यार्थी सुधांशु और शालिनी ने अपने अध्यापक खेम सिंह की अध्यक्षता में प्रस्तुत किए इस माडल से स्वच्छता का संदेश दिया है। विकल के आगे दो ब्रश और उसके साथ पानी की पाइपें लगी हैं। यह क्लाक वाइज एंड एंटी क्लॉक की तरह कार्य करेंगे। यह सड़क पर पड़ी गंदगी को विकल के नीचे एकत्रित करेंगे। इसके बाद यह कूड़ा व्हीकल के नीचे लगाए वेक्यूम के जरिये उठाया जाएगा। इस गाड़ी में पानी की व्यवस्था भी की है। यह शहर में आग लगने की घटना के दौरान इसे बुझाने में सहायक होगी। इसके अलावा गाड़ी में एक क्रेन भी फीट की है जोकि किसी आपातकाल समय में जाम में फंसी गाड़ी या फिर अन्य किसी वस्तुओं को उठाने में सक्षम होगी।
सौर ऊर्जा से होगा यह सारा कार्य
तैयार किए मॉडल में सभी कार्य सौर ऊर्जा से किए जा रहे हैं। इसमें व्हीकल की छत्त पर एक सौर ऊर्जा को एकत्रित करने के लिए शीशे की प्लेटें लगाई हैं। इसके जरिये दिन के समय यह चार्ज होता रहता है। इसके अलावा सौर ऊर्जा को एकत्रित करने के लिए लगाए प्लांट में भी उसकी दिशा सूर्य की रोशनी की तरफ घुमाने के लिए मोटर लगाई है। गाड़ी के अंदर से ही धूप की साइड को अपनी मर्जी से घूमाया जा सकता है।