फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   7.5 lakh people to be vaccinated booster dose in Solan district like Polio eradication campaign

पोलियो की तर्ज पर साढ़े सात लाख लोगों को लगेगी बूस्टर डोज

Wed, 20 Jul 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले में पोलियो अभियान की तर्ज पर 18 वर्ष से अधिक के लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने का कार्य किया जाएगा। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। इसमें साढ़े सात लाख लोगों को कवर करने का महकमे ने लक्ष्य रखा है।
इसे लेकर विभाग की ओर से कमर कस ली है और महकमे ने मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें बस स्टैंड, टोल प्लाजा समेत सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को बूस्टर डोज लगाएगी। औद्योगिक इकाइयों, स्लम एरिया और गांव में टीकाकरण के लिए टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने 15 जुलाई से देश समेत प्रदेश में व्यस्कों को कोरोना से बचाव के लिए निशुल्क बूस्टर डोज लगाने का एलान किया था। इसके बाद प्रदेश में लोगों को बूस्टर डोज लगानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले व्यस्कों को निजी स्तर पर बूस्टर डोज लग रही थी। इसमें लोग अधिक रुचि नहीं दिखा रहे थे। अब अस्पतालों में बूस्टर डोज के लिए भीड़ होना शुरू हो गई है। औद्योगिक इकाइयों कार्य कर रहे लोगों को बूस्टर डोज लगाने के लिए विभाग ने पत्र भेजा है।
इन्हें डाटा भेजने के लिए भी कहा है ताकि इसके लिए मौके पर ही कैंप लगाया जा सके। नगर निकाय और पंचायत घरों में अधिक लोगों को एकत्र कर टीकाकरण के लिए आग्रह किया है।
15,47,000 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
जिले में अब तक वैक्सीन की 15,47,000 डोज लोगों को लग चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में फ्रंट लाइन वर्करों में करीब 27,432 को पहली, 22,234 को दूसरी डोज लगाने आगे आ चुके हैं। 15 से 18 आयु वर्ग में पहली डोज 43,835 और 37,654 को 28 दिन बाद दूसरी डोज लगी है। इसी तरह 12 से 14 वर्ष के 27,453 पहली और 21,678 स्कूली और बच्चे दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 18 से 44 आयु में 4,63,986 ने पहली और 4,48,769 को दूसरी डोज लगी है। 45 से 60 वर्ष में करीब 139875 को पहली और 13853 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। 60 वर्ष से अधिक 60,986 ने पहली और 56,876 ने दूसरी डोज लगवाई है। कुल बूस्टर डोज का आंकड़ा करीब 58,358 पहुंच गया है।

बूस्टर डोज लगवाने के लिए आएं आगे
15 से 30 सितंबर तक जिले में 18 से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन की एहतियाती डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। बूस्टर डोज लगाने के लिए थोड़े बदलाव हुए हैं। अब लोग दूसरी डोज के छह माह बाद बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। इसके लिए मोबाइल टीम भी बना दी है। कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसे लेकर लोग सतर्क रहें और मास्क का प्रयोग करें। वैक्सीन की एहतियाती डोज लगाने के लिए आगे आए।
डॉ. अमित रंजन तलवार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed