फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   67 lakh liters in city tanks Corporation did not supply water

Solan News: शहर के टैंकों में 67 लाख लीटर पानी, निगम ने नहीं की आपूर्ति

Thu, 06 Jun 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 06 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
वीरवार को जल शक्ति विभाग ने दिया 47 लाख लीटर पानी
विज्ञापन

गिरि में लीकेज को ठीक करवाने के लिए मोटरें रहीं कई दिन तक बंद
शहरवासियों को करना पड़ रहा पेयजल किल्लत का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर को मुफ्त पानी देने का वायदा करने वाली नगर निगम लोगों को पैसे में भी पानी का आवंटन नहीं कर पा रहा है। वीरवार को शहर के टैंकों में 67 लाख लीटर पानी होने पर भी शहरवासियों को पानी की आपूर्ति नहीं दी गई। निगम पदाधिकारियों ने दावा किया कि जलशक्ति विभाग ने बुधवार को उन्हें पर्याप्त पानी नहीं दिया, जिससे वीरवार को सप्लाई रोकनी पड़ी। मगर भीषण गर्मी के बीच लोगों को पर्याप्त पानी का आवंटन भी नहीं हो पा रहा है।
इससे शहर में पेयजल संकट गहराया हुआ है। बुधवार शाम को 20 लाख लीटर पानी निगम के पास था। जल शक्ति विभाग ने रात में पानी की आपूर्ति की। इसके बाद वीरवार सुबह तक जल शक्ति विभाग ने 47 लाख लीटर पानी निगम के टैंक में पहुंचाया। यानी वीरवार सुबह तक मुख्य भंडारण टैंक में 67 लाख लीटर पानी था। जबकि पूरे शहर को आपूर्ति देने में 90 से 95 लाख लीटर पर्याप्त होता है। निगम की ओर से पूरे शहर में रोजाना पानी की आपूर्ति भी नहीं की जाती है। शहर में कभी चौथे तो कभी पांचवें दिन पानी की सप्लाई दी जा रही है। वहीं, दिन में गिरि पेयजल योजना से आने वाली पाइपों में लीकेज की मरम्मत के चलते मोटरों को बंद रखा गया। करीब 1.30 बजे तक गिरि योजना से पानी की लिफ्टिंग नहीं हो सकी। इस कारण दिन में टैंकों में पानी नहीं पहुंचा
विज्ञापन

गौर रहे कि बीते तीन दिनों से गर्मी बढ़ती ही जा रही है। इससे शहर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। शहर में पानी की मांग को पूरा करने के लिए जल शक्ति विभाग गिरि और अश्वनी पेयजल योजनाओं से पानी दे रहा है। दो योजनाओं से पानी देने के बाद भी शहर में पानी की सप्लाई रोजाना नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
हर मौसम में पानी की दिक्कत
शहर में हर मौसम में पानी की दिक्कत रहती है। गर्मियों में जल स्तर घटने के कारण संकट पैदा हो जाता है। वहीं बरसात में बिजली के तार टूट जाने और मटमैला पानी आने के कारण आपूर्ति रोक दी जाती है। लोगों का आरोप है कि निगम की ओर से पानी की आपूर्ति को पूरी तरह से नहीं दिया जाता है। इससे लोग काफी परेशान हैं। जबकि बिल जमा करवाने के बाद पानी मिलने का यह हाल है।


इनसेट
इन दिनों निगम को कम पानी मिल रहा है। कोशिश की जा रही है कि लोगों को पर्याप्त पानी का आवंटन हो सके। लोगों से आग्रह है कि पानी को व्यर्थ न बहाएं। साथ ही लीकेज या ओवर फ्लो होने पर तुरंत निगम को शिकायत दें ताकि पानी की बूंद-बूंद को बचाया जा सके।
-ऊषा शर्मा
महापौर, नगर निगम सोलन


इनसेट
पर्याप्त पानी नगर निगम को दिया जा रहा है। वीरवार को कुछ जगह मरम्मत कार्य भी पूरा कर लिया गया है। अब पाइप में लीकेज भी नहीं है।
-ई. आशीष राणा
अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed