नालागढ़ के बीएम जैन पब्लिक स्कूल में महावीरा इंटरनेशनल वीरा केंद्र ने लगाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के बीएम जैन पब्लिक स्कूल में महावीरा इंटरनेशनल वीरा केंद्र की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 67 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में पीजीआई चंडीगढ़ स्थित ब्लड बैंक से डॉ. एकता एवं डॉ. सृष्टि के नेतृत्व में उनकी टीम ने रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर छह लोगों ने अंगदान करने का संकल्प पत्र भरा। महावीरा इंटरनेशनल वीरा केंद्र की अध्यक्ष पूनम जैन ने बताया कि केंद्र की ओर से यह नालागढ़ में दूसरा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। शिविर का शुभारंभ नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा की पत्नी परमिंदर बावा ने किया। मुख्यातिथि परमिंद्र बाबा ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इस अवसर पर वीर केंद्र नालागढ़ की अध्यक्ष डॉ. पूनम जैन, अलका वर्मा, देवीशरण खुल्लर, नरेंद्र नंदी, दीप्ति जैन, रेनू जैन, प्रमोद जैन, शिल्पी जैन, प्रिया जैन, इंदु विनायक, रेनू जैन, बबिता जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।