{"_id":"69eb760a10383a2ba40b3d80","slug":"66-crore-will-be-spent-on-the-construction-of-sheetalpur-jagatkhana-road-solan-news-c-176-1-sln1003-167953-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कश्यालु विद्यालय के जर्जर भवन की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कश्यालु विद्यालय के जर्जर भवन की होगी मरम्मत
विज्ञापन
कश्यालु विद्यालय का निरीक्षण करते विधायक संजय अवस्थी व अन्य। जागरूक पाठक।
विधायक संजय अवस्थी ने स्कूल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। विधायक संजय अवस्थी ने शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला कश्यालु का निरीक्षण किया गया। विधायक ने स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर स्वयं मौके पर पहुंचकर विद्यालय का जायजा लिया। हाल ही में स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने विद्यालय भवन की छत के जर्जर व क्षतिग्रस्त होने की सूचना विधायक को दी थी, जिसके बाद उन्होंने यहां पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छत की खराब स्थिति का बारीकी से आकलन किया गया। विधायक संजय अवस्थी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए भवन को असुरक्षित घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। उन्होंने क्षतिग्रस्त छत की मरम्मत जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए और आश्वासन दिया कि मरम्मत कार्य के लिए जितना भी अनुमानित खर्च होगा, उतनी धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित व बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के अध्यक्ष सीडी बंसल, एमएलआईएस सोसायटी के अध्यक्ष विद्या सागर, सहज राम, जगदीश चंद, बुद्धि राम, विक्की, मीना देवी, रीता देवी, एसएमसी अध्यक्ष दयावती, मुख्याध्यापक व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।