फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   60 police personnels in BBN and 40 in parvanoo inspects every vehicle entering Himachal after alert

बीबीएन में 60 और परवाणू में 40 पुलिस जवान जांच रहे प्रदेश में आने वाले वाहन

Mon, 09 May 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी/परवाणू/सोलन। धर्मशाला विधानसभा परिसर में खालिस्तान के झंडे लगाने और दीवारों पर नारे लिखने के बाद सोमवार से जिला भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही प्रदेश के प्रवेशद्वार परवाणू और बद्दी में बिना चेकिंग के प्रदेश में किसी भी वाहन को एंट्री नहीं दी जा रही।
परवाणू में जहां पहले पांच से छह जवान ही चेक पोस्ट पर तैनात रहते थे। अब इनकी संख्या बढ़ाकर 40 कर दी गई है। एएसपी इनकी अगुवाई करेंगे। ये तीन शिफ्टों में ड्यूटियां देंगे। इसी तरह बद्दी की पांच चेक पोस्ट पर 60 जवानों की तैनाती कर दी गई है। वाहन चालकों के लाइसेंस या अन्य पहचान पत्र भी मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

बीबीएन में सुरक्षा व्यवस्था
बीबीएन में 60 जवानों को सीमा पर तैनात किया गया है। ये बाहर से आने वाले हर वाहन की जांच कर रहे हैं। बीबीएन की पंजाब से दभोटा, ढेरोंवाल और बघेरी चेक पोस्ट हैं जहां पहले से ही स्टाफ तैनात है। अब यहां भी स्टाफ बढ़ा दिया गया है। पांच चेक पोस्ट पर 60 पुलिस कर्मी और अधिकारी तैनात किए गए हैं। सभी वाहनों की जांच की जा रही है। एसपी मोहित चावला ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बिना जांच के कोई भी वाहन प्रदेश में प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परवाणू की व्यवस्था
सोमवार को परवाणू टिंबर ट्रेल बैरियर पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच शुरू हो गई। पहले दिन 15 पुलिस कर्मियों के साथ वाहनों की छानबीन की गई। कुल जवान 40 लगाए गए हैं। इसमें वाहनों की डिक्की, बोनट समेत वाहन चालकों का लाइसेंस भी जांचा जा रहा है।

परवाणू के अधीन तीन बैरियर टिंबर ट्रेल, सेक्टर-4 और कालका-शिमला ओल्ड बैरियर है, इन पर भी चेकिंग की जा रही है। परवाणू पुलिस के डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि परवाणू के साथ लगते बैरियर पर नाके लगाकर प्रदेश में दाखिल होने वाले सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed