{"_id":"5c153a19bdec2253e5047863","slug":"51544895001-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या शिशुओं के सम्मान के साथ बेटी जन्मोत्सव दिवस आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या शिशुओं के सम्मान के साथ बेटी जन्मोत्सव दिवस आरंभ
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटी जन्मोत्सव के तहत शिशु कन्याओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। यह सम्मान उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने दिया। इसमें कन्या शिशुओं को जिला प्रशासन की ओर से उपहार एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किए। उपायुक्त ने कहा कि हर माह की 15 तारीख को जिला में बेटी जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पूरे समाज को समान लिंगानुपात और बेटियों के महत्व के विषय में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश में लिंगानुपात को बराबर करने और लड़कियों को समाज में बराबरी का स्थान दिलाने में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की सफ लता के लिए जिले के सभी समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारियों तथा आशा कार्यकर्ताओं को बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करना होगा। आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जहां महिलाओं को बेटा-बेटी एक समान विषय पर स्टीक जानकारी उपलब्ध करवा सकती हैं वहीं गर्भावस्था एवं शिशु के जन्म के उपरांत आवश्यक जानकारियां एवं पोषाहार के संबंध में विस्तारपूर्वक बता सकती हैं। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं तक इस संबंध में पूर्ण जानकारी एवं सामग्री उपलब्ध करवाई जाए।
500 कन्या शिशुओं को किया सम्मानित
जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत प्रदेश के नौ जिलों को सम्मिलत किया है। यह कार्यक्रम जिले की सभी 211 पंचायतों, चार नगर परिषदों, एक नगर पंचायत तथा तीन छावनी क्षेत्रों में आयोजित किया गया। शनिवार के बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम में लगभग 500 नवजात कन्या शिशुओं एवं उनके अभिभावकों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने धर्मपुर में शिशु कन्याओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। उपमंडलाधिकारी कंडाघाट डॉ. संजीव धीमान ने चायल में शिशु कन्याओं एवं उनके अभिभावकों को उपहार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड भी भेंट किए। अर्की और नालागढ़ उपमंडल में भी बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर कन्या शिशुओं को सम्मानित किया गया। छावनी क्षेत्र सुबाथू में छावनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तनु जैन ने कन्या शिशुओं को सम्मानित किया। जिले के सभी 1281 आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में समुदाय आधारित कार्यक्रम आयोजित किए।