{"_id":"5c13dd40bdec22572d2983c6","slug":"51544805696-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदुवाल में 165 बीघा भूमि पर जल्द बसेगा नया औद्योगिक क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदुवाल में 165 बीघा भूमि पर जल्द बसेगा नया औद्योगिक क्षेत्र
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन के तहत आदुवाल में 165 बीघा भूमि पर जल्द ही नया औद्योगिक क्षेत्र बसेगा। सरकार से इसकी स्वीकृति मिलने के बाद उद्योग विभाग की कवायद के तहत इसकी एफसीए क्लीयरेंस मिल चुकी है। अब उद्योग विभाग फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद इसका इंतकाल उद्योग विभाग के नाम करने के लिए जिलाधीश से पत्राचार करने जा रहा है। जल्द ही यह फाइल उपायुक्त के पास पहुंचेगी। नालागढ़ उपमंडल के आदुवाल में यहां पहले बायोटेक्नोलॉजी पार्क बनाने की योजना थी जिसे बाद में बायोटेक्नोलॉजी बेस्ड औद्योगिक क्षेत्र बसाने की मंजूरी सरकार से मिली। 165 बीघा भूमि में से 138.01 बीघा भूमि पूरी तरह से क्लीयर हो चुकी है जबकि अलॉटेबल पूल के तहत शेष बची 26.11 बीघा भूमि को उद्योग विभाग के नाम ट्रांसफर करने के लिए अलग से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्रदेश को वर्ष 2003 में मिले औद्योगिक पैकेज के बाद उद्योगपतियों ने बीबीएन क्षेत्र में निवेश को तरजीह दी और क्षेत्र में आज करीब 4000 छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं। ट्राई सिटी के नजदीक होने से बीबीएन क्षेत्र उद्योगपतियों का निवेश के लिए पहली पसंद है। आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में सर्वाधिक औद्योगिक इकाइयां बीबीएन में हैं। औद्योगिक घरानों को निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उद्योग विभाग प्रयासरत है और इसी के तहत नालागढ़ उपमंडल के आदुवाल में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने जा रहा है जिसमें बायोटेक्नोलॉजी से संबंधित उद्योग ही स्थापित होंगे।
उपनिदेशक उद्योग विभाग संजय कंवर ने कहा कि नालागढ़ उपमंडल के आदुवाल में नए बायोटेक्नोलॉजी बेस्ड औद्योगिक क्षेत्र को बसाने के लिए भूमि की एफसीए क्लीयरेंस मिल चुकी है। इंतकाल के लिए फाइल जिलाधीश को भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि अलॉटेबल पूल के तहत आने वाली भूमि को विभाग के नाम ट्रांसफर करने के लिए अलग से प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंतकाल और अलॉटेबल पूल की जमीन विभाग के नाम होते ही आगामी प्रोसेस शुरू होगा।