फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   झाड़माजरी में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण

झाड़माजरी में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण

Wed, 06 Jun 2018 10:45 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
झाड़माजरी में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण
मेडिकल कॉलेजों - फोटो : amar ujala
बद्दी (सोलन)। बीबीएन के झाड़माजरी में स्थापित ब्रुकलिन हिमालय अस्पताल के चिकित्सकों ने 90 साल की महिला के कूल्हे का सफल ऑपरेशन कर रिकॉर्ड कायम किया है। लाजो देवी (90) निवासी सूरजपुर करीब दो माह पूर्व घर में गिर गई थी। हादसे के दौरान उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी और वह चलने फिरने की हालत में नहीं थी। हादसे के बाद से लाजो देवी लाचार होकर बिस्तर पर पड़ी थी। ओर्थो सर्जन डॉक्टर शशिकांत शर्मा और डॉ. रविकांत ठाकुर ने बताया कि महिला रोगी को पीजीआई रेफर कर दिया था। लेकिन वहां भी महिला का उपचार संभव नहीं हो पा रहा था। इसके बाद लाजो देवी को ब्रुकलिन हिमालय अस्पताल झाड़माजरी लाया गया। यहां दो एनस्थेटिस्टों की निगरानी में महिला के कूल्हे के प्रत्यारोपण का ऑपरेशन शुरू हुआ।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार महिला उच्च रक्तचाप, मधुमेह और दिल की बीमारी से ग्रस्त थी। ऑपरेशन काफी जटिल था। लेकिन इसके बावजूद चिकित्सकों ने मोर्चा संभाला और ऑपरेशन को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि महिला की हालत को देखते हुए आईसीयू को तैयार किया था। डॉ. शशिकांत शर्मा ने बताया कि महिला के ऑपरेशन के बाद उसकी हालत में काफी सुधार आया है। अब महिला अपने पांव पर खड़ी हो पा रही है। अस्पताल का उद्घाटन हुए कुछ ही समय बीता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में गरीब मरीजों का उपचार मुफ्त किया जाएगा। ऐसे लोगों को ऑपरेशन में उतनी ही रियायत मिलेगी जितनी सरकारी अस्पतालों में मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed