फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   एक मुश्त 15 लाख जमा करने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

एक मुश्त 15 लाख जमा करने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

Tue, 10 Apr 2018 10:09 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
एक मुश्त 15 लाख जमा करने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज
धर्मपुर (सोलन)। अर्बन बैंक एकमुश्त पंद्रह लाख रुपये जमा करने वाले ग्राहकों को अन्य के मुकाबले अधिक ब्याज देगा। यह घोषणा बैंक की 20वीं वर्षगांठ पर धर्मपुर शाखा में आयोजित कार्यक्रम में की गई। कार्यक्रम में परवाणू अर्बन बैंक के चेयरमेन आरएल बहल और डायरेक्टर की टीम विशेष रूप से मौजूद रहीं। अर्बन बैंक के सीईओ ओपी खुराना ने बताया कि परवाणू अर्बन बैंक की शाखाएं पूरे हिमाचल में जगह-जगह खुल चुकी हैं।
विज्ञापन

ग्राहकों को आरबीआई द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार वह सारी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं जो एक बैंक को देनी चाहिए। बैंक की ओर से ग्राहकों को अच्छी योजना लाई है। योजना के अनुसार 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2018 के मध्य एकमुश्त 15 लाख रुपये जमा करवाएगा उसे बैंक की ओर से एक चौथाई प्रतिशत अधिक ब्याज दिया जाएगा। बैंक द्वारा अच्छे खाता धारकों और वरिष्ठ नागरिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर धर्मपुर शाखा के मैनेजर आरएस जसवाल, एमके गुप्ता, अजय, सरीन, नीतू साकिया, ललिता सूद, विक्रम सिंह, कुलदीप सिंह, अशोक गुप्ता, शिव चरण दास, सुरेंद्र गोयल, परवीन गोयल, अशोक गोयल, डॉ. वीरेंद्र मोहन, ओम प्रकाश कौशल, आशा भारद्वाज, सुभाष चंद गोयल, सुरेंद्र कुमार जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed