{"_id":"5a2eb5d64f1c1b78548c2884","slug":"51513010646-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन शहर में तीन दिन तक बंद रहेगा टैंक रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन शहर में तीन दिन तक बंद रहेगा टैंक रोड
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
न्यू हाईकोर्ट के सामने यहीं बनेगी एलीवेटेड रोड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर के अति व्यस्त मार्गों में से एक और ऊपरी हिस्से को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग टैंक रोड पर प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। तीन दिन के लिए इस मार्ग पर किसी भी तरह के वाहन नहीं चलेंगे। इस मार्ग का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए आने जाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उन्हें अपने वाहन खड़े करने के लिए भी खुद ही दूसरी जगह ही ढूंढनी होगी। यह व्यवस्था 15 दिसंबर तक बनी रहेगी। अतिरिक्त दंडाधिकारी संदीप नेगी ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के वृत्त कार्यालय से टैंक रोड स्थित चंडी माता मंदिर तक 12 से 15 दिसंबर तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। आदेशों के अनुसार इस समयावधि में लोक निर्माण विभाग वृत्त कार्यालय से चंडी माता मंदिर टैंक रोड सोलन तक नगर परिषद द्वारा सड़क का निर्माण कार्य किया जाना है। इसकी वजह से मार्ग को बंद किया जा रहा है। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही संभालने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की बात भी कही है।
उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को इस मार्ग पर समयावधि में यातायात प्रबंधन के लिए इस मार्ग पर समुचित संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए। इस संबंध में पुलिस को उचित निर्देश जारी कर दिए गए हैं। टैंक रोड में शहर की काफी बड़ी आबादी रहती है। इसके अलावा यह मार्ग वनमंडल कार्यालय, जटोली, कोठो, सेरी और पाजो समेत करीब आधा दर्जन पंचायतों को जोड़ता है। आने वाले तीन दिनों तक इन पंचायत के लोगों को दूसरे लंबे रास्तों का इस्तेमाल करना करना होगा। लोग अपने घरों से आने जाने के लिए राजगढ़ रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इस मार्ग का इस्तेमाल करने से लोगों को करीब आठ से दस किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा। इस ताजा रोक से शहर के हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। हालांकि करवाया जा रहा है कार्य भी लोकहित में है।