{"_id":"5a26c45b4f1c1bd0408bae91","slug":"51512490075-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
Updated Tue, 05 Dec 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ हाईवे पर साइकिल पर जा रहे दो कामगारों को एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा कामगार घायल हो गया। चालक वाहन को भगाकर फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लिया, जबकि घायल को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
पुलिस के मुताबिक बंटी पुत्र प्रेम पाल ने कहा कि वह, उसकी बुआ का बेटा खलिंद्र और एक अन्य कामगार जीवन सिंह हेल्थ बायोटेक कंपनी संडोली में काम करते हैं। मंगलवार सुबह साइकिल पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जब वह हाईवे पर पहुंचे तो अचानक सफेद रंग की एक बोलेरो गाड़ी आई, जिसने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बंटी और जीवन सिंह तो सड़क से बाहर जाकर गिर गए, लेकिन खलिंद्र सड़क पर गिर गया, जो बोलेरो के टायर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसपी बददी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
कॉलेज मैदान में तेजधार हथियार से व्यक्ति पर हमला
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ कॉलेज के मैदान में एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में सतनाम सिंह पुत्र राधे श्याम निवासी गांव नवांग्राम डाकघर झज्जरा ने बताया कि वह नालागढ़ कॉलेज के मैदान में था। दोपहर बाद करीब 1 बजे दिप्पी उर्फ देवेंद्र चौहान और उसके साथी आए, जिनके पास दराट था। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और दराट से वार किया, जिससे उसे चोटें आई हैं। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अन्य पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है।