फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   46 boys and girls selected for state level athletics competition to be held in Hamirpur from Nalagarh's Jagaatkhana

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 46 खिलाड़ियों का चयन

Fri, 13 May 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 और ओपन वर्ग के लिए स्पर्धा करवाई गई। इसमें अव्वल 46 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। 14 मई से हमीरपुर में होने वाली प्रतिस्पर्धा में ये सभी खिलाड़ी भाग लेंगे।
जगातखाना के गुरुनानक पब्लिक स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-14 छात्र वर्ग में 60 मीटर दौड़ में मोहित, 600 मीटर में आर्यन, शॉटपुट में प्रीत और अभिमन्यु, 60 मीटर छात्रा वर्ग में मान्य, 600 मीटर में बबिता अव्वल रहे।
विज्ञापन

अंडर-16 छात्र वर्ग में 100 मीटर में छतमन, 200 मीटर में नितेश, 300 और 800 मीटर में फारूख, 2000 हजार मीटर में अनमोल शर्मा, लंबी कूद में रोनित, छात्रा वर्ग में 100 और 200 सौ मीटर में कनु प्रिया, 300 मीटर और 2000 मीटर में तनवी ठाकुर ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-18 के छात्र वर्ग के 100 मीटर में शहनवाज, 400 मीटर प्रतिज्ञा, 800 मीटर में सुरेंद्र, 1500 मीटर में जश्न, शॉटपुट में रणबीर अव्वल रहे। छात्रा वर्ग के 3000 हजार मीटर वर्ग में ममता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-20 के छात्र वर्ग में 100 और 200 मीटर में ऋषभ, 400 मीटर में हिमांशु, 800 मीटर में मनीष, 1500 मीटर में अमनदीप, 5000 मीटर में गुरदीप विजेता रहे। लंबी कूद में हरतेज, शॉटपुट में अमनदीप विजेता रहे। छात्रा वर्ग में 200 मीटर में मंजू, 400 और 800 मीटर में आंचल और निधि, 1500 मीटर और 5000 मीटर में निकिता ने बाजी मारी।
पुरुष ओपन वर्ग के 100 मीटर में परविंद्र, 400 मीटर में प्रियांशु, 1500 मीटर में रोहित और अजय, 800 मीटर में मधु सूदन, 5000 मीटर में मनीष, लंबी कूद में रविंद्र और राज पाल, शॉटपुट में शिवा, महिला वर्ग में 200 मीटर में मनीषा, 10,000 मीटर में टिंकू और गुरप्रीत, भाला फेंक बलजीत विजेता रहे।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के मुख्यातिथि सरदार नसीब सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, सरदार कुलवंत सिंह ने प्रतियोगिता में अव्वल रहे खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एसोसिएशन के सचिव कुलदीप सिंह, कोच संजीव ठाकुर, ज्योति, विजेंद्र, सुमित, परमजीत सिंह, जितेंद्र, सुरेंद्र, दाता राम, देवेंद्र, ललिता, नवजीत की देखरेख में यह प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed