{"_id":"57e286e14f1c1bff44a83953","slug":"459-lack-spent-on-44-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुनिहार की 44 पंचायतों के लिए 459.95 लाख रुपये ः रघुवंशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुनिहार की 44 पंचायतों के लिए 459.95 लाख रुपये ः रघुवंशी
ब्यूरो, कुनिहार सोलन
Updated Wed, 21 Sep 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत समिति कुनिहार की त्रैमासिक बैठक समिति अध्यक्ष नीलम रघुवंशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तीन माह के आयव्यय की अभिपुष्टि के साथ अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम, सिंचाई, जन स्वास्थ्य विभाग, विद्युत बोर्ड, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग के अलावा वन विभाग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। कुनिहार की 44 पंचायतों में 459.95 लाख रुपये खर्च करने के प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में कई विभागों से संतोषजनक जवाब न मिलने पर पंचायत समिति सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही विभागों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए। वहीं गत बैठक में विभागों के आला अधिकारियों की अनुपस्थिति का मुद्दा भी छाया रहा। पंचायत निरीक्षण अधिकारी चमन लाल ने कहा कि 13वें वित्तायोग के तहत पंचायत समिति की बीस प्रतिशत अभिसरण राशि की कार्य योजनाएं पारित की गईं। इनमें पंचायत धुंधन, पंचायत कुनिहार के गौसदन निर्माण के अलावा पंचायत घर घनागुघाट, दानोघाट, बसंतपुर के साथ पंचायत घर बातल के लिए कुल राशि 12,57,052 रुपये स्वीकृत किए हैं।
14वें वित्त आयोग की वित्त वर्ष 2016-17 में विकास खंड कुनिहार की 44 पंचायतों में 459.95 लाख की अनुमानित लागत से 547 कार्य योजनाओं का अनुमोदन किया गया। इस बैठक में समिति उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार, प्रेमचंद, ओम प्रकाश, सीमा देवी, विमला, गीता ठाकुर, सुरेश, पवन, सावित्री, कांता, हिरापाल, हरीश कुमार, जमनादास और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।