फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   छोटे वाहनों की आवाजाही से लोगों का चलना हुआ मुश्किल

छोटे वाहनों की आवाजाही से लोगों का चलना हुआ मुश्किल

Sun, 24 Jun 2018 10:43 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
छोटे वाहनों की आवाजाही से लोगों का चलना हुआ मुश्किल
- फोटो : amarujala

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। शूलिनी मेले के आखिरी दिन शहर में लोगों को चलने तक की जगह नहीं मिली। कोटलानाला से लेकर मालरोड तक भीड़ लगी रही। भीड़ अधिक होने और राजगढ़ मार्ग पर ट्रैफिक चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि प्रशासन ने मेले के अंतिम दिन राजगढ़ मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही को चलाए रखा। पुलिस ने तीन दिनों तक बड़े वाहनों को कोटलानाला तक ही आने दिया। इस मार्ग पर ट्रैफिक के साथ चलने में बच्चों और बुर्जुगों को भारी दिक्कतें पेश आईं। साथ ही भीड़ के चलते जाम ने भी वाहन चालकों के पसीने बहाए।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय मेले के अंतिम दिन लोगों को सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। कोटलानाला से पुराने उपायुक्त चौक तक लोगों को भारी परेशानी हुई। मेले के दौरान छोटे वाहनों को भी चलाए रखने से राहगीर अपने को बचाते बचाते सड़क पर चलते दिखे। गौर रहे कि प्रशासन की ओर से रविवार को भी कोटलानाला से छोटे वाहनों की आवाजाही को जारी रखा। इसके चलते मेले में आए लाखों लोगों को पैदल चलने में भारी दिक्कतें हुई। गौरतलब है कि मेले के आखिरी दिन दूरदराज से लोग सोलन का मेला देखने के लिए आते हैं ऐसे में भीड़ के साथ ट्रैफिक होने के कारण हर वर्ष लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से लगा रहा जाम
मेले के आखिरी दिन सुबह से ही कोटलानाला से लेकर पुराने उपायुक्त कार्यालय तक वाहनों का जाम लगा रहा। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों के भी पसीने छूट गए। दोपहर को तो बड़ी मुश्किल से गाड़ियां रेंगते-रंगते गंतव्य तक पहुंच र्पाइं। मेले में आए लोगों ने कहा कि प्रशासन को आखिरी दिन राजगढ़ मार्ग पर छोटे वाहनों को भी बंद करना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed