फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   4 months foetus found near Baddi hospital, police send to Junga lab for DNA testing

बद्दी अस्पताल के समीप झाड़ियों में मिला चार माह का भ्रूण

Wed, 30 Jun 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
4 months foetus found near Baddi hospital, police send to Junga lab for DNA testing
4 months foetus found near Baddi hospital, police send to Junga lab for DNA testing
बद्दी (सोलन)। बद्दी के सामुदायिक अस्पताल के साथ झाड़ियों में एक चार माह का भ्रूण मिला है। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेने के बाद शिमला के जुन्गा स्थित प्रयोगशाला में डीएनए टेस्ट के लिए भेजा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह बद्दी अस्पताल के साथ नई बिल्डिंग का कार्य कर रहे कामगारों ने झाड़ियों में भ्रूण देखा। उन्होंने ठेकेदार गुरप्रीत को इसकी सूचना दी। गुरप्रीत ने एसएमओ डॉ. अनिल को इस बारे में बताया। डॉ. अनिल अरोड़ा ने सूचना मिलते ही बद्दी महिला पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी दयाराम समेत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भ्रूण को अस्पताल में संरक्षित करवाने के बाद उसे शिमला के जुन्गा स्थित प्रयोगशाला में डीएनए जांच के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं लेकिन जहां भ्रूण मिला, उस जगह को कैमरा कवर नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनिल ने बताया कि भ्रूण तीन-चार माह का है जिसे किसी ने यहां फेंक दिया था। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएनए रिपोर्ट के आधार पर पुलिस इसकी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed