{"_id":"61267d618ebc3e5fa21d336c","slug":"4-5-crore-baddi-fire-station-not-ready-for-use-even-in-five-years-solan-news-sml381527059","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में पांच साल बाद भी फायर स्टेशन का भवन अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी में पांच साल बाद भी फायर स्टेशन का भवन अधूरा
विज्ञापन
बद्दी स्थित फायर स्टेशन अधर में पड़ी बिल्डिंग। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। बद्दी में साढ़े चार करोड़ की लागत से बन रहे फायर स्टेशन का कार्य पांच साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं हुआ है। कई फायर अफसर आए और नई बिल्डिंग की उम्मीद में रिटायर्ड हो गए। इसके बावजूद हिमुडा इस भवन को संबंधित विभाग को सौंपने को तैयार नहीं है। अभी भी इस भवन में बिजली की फिटिंग, छत पर टाइलिंग, पानी, बिजली और टेलीफोन कनेक्शन समेत बोरवेल का काम नहीं हुआ है।
पिछले सात सालों में बिल्डिंग का ढांचा तो तैयार कर दिया लेकिन अब यह देखरेख के अभाव में खंडहर में तबदील होता जा रहा है। डाउन पाइप कई स्थानों से फट चुके हैं जिससे पानी बिल्डिंग की दीवारों पर फैल रहा है। छत पर टाइल वर्क न होने से बरसात में उस पर पानी इकट्ठा हो रहा है। हाल ही में होमगार्ड, फायर स्टेशन और सिविल डिफेंस के डायरेक्टर जनरल ने बिल्डिंग का निरीक्षण किया था।
उस दौरान निर्माण एजेंसी हिमुडा ने अगस्त माह तक इसे विभाग के सुपुर्द करने का बात कहीं थी लेकिन अभी तक काम अधर में पड़ा है। मंगलवार को मौके पर कोई भी व्यक्ति काम पर नहीं था।
विज्ञापन
होमगार्ड एंड फायर स्टेशन विभाग ने 2015 में हिमुडा को साढ़े चार करोड़ देने के बाद बिल्डिंग बनाने का ठेका दिया था। विभाग ने ठेका नाम होते ही पूरे पैसे विभाग को जमा करा दिए थे।
2017 में इसे पूरा करने का हिमुडा ने आश्वासन दिया था लेकिन पांच साल बीतने के बाद भी बिल्डिंग विभाग को नहीं सौंपी गई है। इस बीच विभाग से कई बार पत्राचार हुए लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। सरकार ने अभी हाल में बद्दी फायर स्टेशन को एक नई गाड़ी दी है लेकिन पुराने कार्यालय में न तो बैठने की जगह है और न ही गाड़ी खड़ी करने की। जगह की कमी से यहां पर कोई भी फायर कर्मी आने को तैयार नहीं है।
उधर, हिमुडा के अधिशासी अभियंता राजेश ने बताया कि जिस ठेकेदार को काम दिया था, उसकी मौत हो गई। बाद में विभाग ने यह काम उसके बेटे को दिया लेकिन वह सक्षम नहीं था। इसके चलते कार्य में देरी हुई। बिल्डिंग लगभग तैयार है। ट्यूबवेल का कार्य होना बाकी है। बरसात के बाद रंग-रोगन कर भवन फायर विभाग के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
उधर, होमगार्ड, फायर स्टेशन एंड सिविल डिफेंस के डायरेक्टर जनरल एसपी सिंह ने बताया कि वह होमगार्ड कमांडेंट से बात करेंगे और बचे कार्य को जल्दी पूरा कराने के लिए हिमुडा अधिकारियों को कहा जाएगा।