फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   37 defaulter schools given 20 days ultimatum to renewal or to face action

डिफाल्टर स्कूलों को मान्यता रिन्यू के लिए 20 दिन की मोहलत

Sun, 12 Dec 2021 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
37 defaulter schools given 20 days ultimatum to renewal or to face action
37 defaulter schools given 20 days ultimatum to renewal or to face action
सोलन। जिले के डिफाल्टर निजी स्कूल प्रबंधकों को शिक्षा विभाग ने मान्यता रिन्यू करवाने के समय राहत दी है। इन स्कूलों को 20 दिन में मान्यता रिन्यू करवानी होगी। इसके बाद विभाग बिना नोटिस ही मान्यता रद्द कर देगा। यह निर्णय शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए लिया है। जिले के 37 निजी स्कूल इस समय डिफाल्टर लिस्ट में हैं। इनमें से चार स्कूलों ने मान्यता के लिए आवेदन भी कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में 240 निजी मिडल स्कूल चल रहे हैं। निजी स्कूल प्रबंधन को मान्यता प्राप्त करने के लिए विभाग की अनुमति पत्र चाहिए। विभाग की टीम स्कूल का निरीक्षण कर वहां सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्ता की जांच के बाद मान्यता देने के लिए आला अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपता है।
विज्ञापन

इसके बाद स्कूल का पंजीकरण किया जाता है। विभाग स्कूल को हर वर्ष पंजीकृत करता है लेकिन अभी तक जिले के 37 स्कूल प्रबंधकों ने अभी मान्यता रिन्यू नहीं करवाई है। ऐसे स्कूलों को डिफॉल्टर लिस्ट में शामिल कर मान्यता रिन्यू करवाने के लिए समय भी दिया था लेकिन इन्होंने मान्यता रिन्यू नहीं करवाई। अब विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए स्कूल प्रबंधकों को 20 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन में मान्यता रिन्यू करवाने के निर्देश
शिक्षा विभाग के उपनिदेशक एलिमेंट्री सोलन दीवान चंदेल ने बताया कि जिला के डिफॉल्टर निजी स्कूलों को मान्यता रिन्यू करवाने निर्देश जारी किए हैं। बच्चों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो, इसलिए उन्हें 20 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। निर्धारित समय पर आवेदन नहीं करने पर विभाग बिना नोटिस कार्रवाई शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed