{"_id":"6287daa90d8deb429e003b97","slug":"35-schools-applied-for-renewal-after-fearing-cancellation-of-affliation-in-solan-solan-news-sml409420593","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान्यता रद्द होने के डर से 35 स्कूलों ने किया नवीनीकरण का आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान्यता रद्द होने के डर से 35 स्कूलों ने किया नवीनीकरण का आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के डिफाल्टर निजी स्कूलों को बंद करने के आदेशों के बाद प्रबंधनों ने मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन शुरू कर दिया है। इसमें एक सप्ताह में 35 स्कूलों ने 25-25 हजार रुपये जुर्माने के साथ मान्यता रिन्यू करवाने के लिए आवेदन किया है।
अब शिक्षा विभाग ने स्कूलों का निरीक्षण करना भी शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिले के चार निजी स्कूलों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के बाद इन स्कूलों की मान्यता रिन्यू कर दी।
जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने मान्यता रिन्यू नहीं करवाने पर जिले के 45 स्कूलों को डिफाल्टर लिस्ट में डाल दिया था। इस दौरान 10 स्कूल प्रबंधनों ने मान्यता के लिए आवेदन कर दिया जबकि 35 स्कूलों ने शिक्षा विभाग को कोई भी रिपोर्ट नहीं दी। इस बीच विभाग ने 35 स्कूलों में 31 मई तक ताले जड़ने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
इस आदेश के बाद निजी स्कूल प्रबंधनों ने एक सप्ताह में ही जुर्माने के साथ आवेदन भी कर दिया। अब विभाग की टीम स्कूलों का निरीक्षण कर सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्ता की जांच के बाद मान्यता देने के लिए आला अधिकारियों को रिपोर्ट देगी।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक दीवान चंदेल ने बताया कि जिले के डिफाल्टर निजी स्कूलों ने मान्यता के लिए आवेदन कर दिया है। इनसे जुर्माना और मान्यता रिन्यू करने के लिए आवेदन फीस भी ली गई है। अब स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। अभी तक चार स्कूलों का निरीक्षण कर लिया है।