{"_id":"67a20f405ab53a110408b556","slug":"35-people-of-darlaghat-made-aware-about-cancer-solan-news-c-176-1-ssml1040-137335-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दाड़लाघाट के 35 में कैंसर पर जागरूक किए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दाड़लाघाट के 35 में कैंसर पर जागरूक किए लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। विश्व कैंसर दिवस पर स्वास्थ्य सखियों ने क्षेत्र के 35 से अधिक गांवों में जनजागृति कार्यक्रम किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को कैंसर के प्रमुख घटकों, जैसे कि फेफड़े, प्रोस्टेट, कोलोरेक्टल, पेट और यकृत के कैंसर के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि कैंसर के कारण होने वाली मौतों को रोका जा सकता है और इसके लिए प्रमुख जोखिम वाले कारकों को नियंत्रित करना आवश्यक है, जिनमें तंबाकू का उपयोग, शराब का उपयोग, असंतुलित आहार, पराबैंगनी विकिरण का संपर्क, प्रदूषण, मोटापा और असक्रिय जीवन शैली शामिल हैं। इस कार्यक्रम में 35 से अधिक गांवों के करीब 350 महिलाओं और 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों ने भाग लिया और उन्हें कैंसर के बारे में जानकारी दी गई।