फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   346 kg of fruits and vegetables seized in the city for overcharging

Solan News: शहर में अधिक दाम वसूलने पर 346 किलो फल व सब्जियां कीं जब्त

Fri, 23 Jan 2026 01:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
346 kg of fruits and vegetables seized in the city for overcharging
सोलन के राजगढ़ रोड पर सब्जी दुकानदार का निरीक्षण करते हुए निरीक्षक। स्रोत: विभाग
शहर में पांच विक्रेताओं पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन

13,190 रुपये किया जुर्माना, रेट लिस्ट मौके पर करवाई ठीक
पुराने उपायुक्त चौक, बस स्टैंड, राजगढ़ रोड पर की गई दुकानों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में फल व सब्जी दुकानों में अधिक दाम वसूलने पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने पांच दुकानदारों पर कार्रवाई की है। जांच के दौरान 346 किलो फल व सब्जी भी जब्त की है। विभाग ने 13,190 रुपये जुर्माना भी विक्रेताओं पर लगाया है। इसी दौरान रेट लिस्ट को भी मौके पर टीम ने ठीक करवाया है। साथ ही हिदायत भी दी है कि अगर कोई पुन: अधिक दाम वसूलता है तो उस पर नियमाें के अनुसार सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। शहर में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने फल व सब्जी की दुकानों का निरीक्षण किया। विभागीय टीम ने पुराने उपायुक्त चौक, मालरोड, पुराने बस स्टैंड और राजगढ़ रोड पर कार्रवाई की है। टीम ने दोपहर बाद पुराने उपायुक्त चौक से निरीक्षण करना शुरू किया। इस दौरान 20 दुकानों में मूल्य सूची और बिलों की जांच की गई। पांच दुकानदारों ने मूल्य सूची में कई गुणा अधिक दाम लिखे हुए थे। इसके बाद विभागीय टीम ने सामान को भी जब्त किया है। साथ ही मूल्य सूची की दुरुस्ती भी करवाई। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से विभाग को शिकायतें मिल रही थी कि बाजार में फल व सब्जी के काफी अधिक दाम वसूले जा रहे हैं।

विभाग के फॉर्मेट में बनी है मूल्य सूची
शहर में विभाग की ओर से मूल्य सूची का फॉर्मेट दिया है। इसी के साथ विभाग की ओर से सभी दुकानदारों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया है। इसके जरिये रोजाना सोलन सब्जी मंडी के दाम भी दुकानदारों को दिए जाते हैं। दुकानदार मूल्य सूची में दिए दामों में मार्जिन जोड़कर लोगों को सब्जी बच सकते है, लेकिन इसकी भी एक दर निर्धारित की है। अगर उससे ज्यादा दाम फल व सब्जी विक्रेता वसूलता है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाती है।
विज्ञापन


कोट
शहर में लोगों से फल व सब्जी विक्रेता अधिक दाम वसूल रहे हैं। इस पर कार्रवाई की जा रही है। विभाग की ओर से वीरवार को भी पांच दुकानों पर सख्त कार्रवाई की है। दुकानदारों का 346 किलो फल व सब्जियों समेत 13,190 रुपये जुर्माना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-श्रवण कुमार हिमालयन, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed