{"_id":"5a0c73e04f1c1b97678bbc00","slug":"31510765536-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूलिनी विवि के छात्रों को छह लाख पैकेज का ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूलिनी विवि के छात्रों को छह लाख पैकेज का ऑफर
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शूलिनी यूनिवर्सिटी सोलन में मेगा कैंपस प्लेसमेंट वीक की शुरुआत में 24 एमबीए छात्रों को प्रमुख कारपोरेट ने प्लेसमेंट ऑफर्स किए हैं। इनमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल और शुभम हाउसिंग फाइनेंस जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। प्लेसमेंट्स की अभी शुरुआत ही हुई है, ऐसे में यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स को औसत वेतन 6.5 लाख प्रतिवर्ष की पेशकश मिली है।
प्रोफेसर अरविंद नंदा, डायरेक्टर जनरल, एक्सटर्नल रिलेशंस, शूलिनी यूनिवर्सिटी ने कहा कि 24 एमबीए छात्रों को प्रमुख कंपनियों ने चुना है। इनमें से 6 छात्र को एचडीएफसी बैंक, 14 को आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल और 4 को शुभम हाउसिंग फाइनेंस द्वारा चुना है। प्रोफेसर नंदा ने बताया कि हर साल नवंबर और मार्च में हर सप्ताह प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता है और पिछले साल 120 कंपनियों ने प्लेसमेंट के अंत तक कैंपस का दौरा किया। पिछले साल प्लेसमेंट के अंत तक अधिकतम पैकेज 12 लाख रुपये था और इस साल भी इस आंकड़े तक पहुंचने की उम्मीद थी। सप्ताह के दौरान कैम्पस में आने वाली अन्य प्रमुख कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, एयर एशिया, ग्रोज बेकर्ट, एम्मार एमजीएफ, एबॉट, सिटी बैंक, एसबीआई कार्ड्स, टोयोटा फाइनेंस, एस्सेल इंफ्रास्ट्रक्चर और ओवाईओ रूम्स शामिल हैं।