{"_id":"673c883ccba901c08808e5e1","slug":"30-bed-hospital-building-ready-in-barotiwala-solan-news-c-176-1-ssml1040-132523-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बरोटीवाला में 30 बेड का अस्पताल भवन बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बरोटीवाला में 30 बेड का अस्पताल भवन बनकर तैयार
विज्ञापन
95 फीसदी काम पूरा, जल्द जनता को होगा समर्पित
3.14 करोड़ रुपये खर्च, कई पंचायतों को होगा लाभ
मरीजों को इलाज के लिए जाना पड़ रहा बद्दी अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला में 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बन कर लगभग तैयार है। अस्पताल का 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि अगले माह तक यहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इस भवन पर 3.14 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
तीन मंजिला अस्पताल भवन में ओपीडी, प्रयोगशाला, माइनर ओटी, दंत चिकित्सा कक्ष, एक्सरे रूम समेत 30 बेड लगेंगे। अस्पताल में महिला वार्ड भी होगा। विभाग ने भवन के निर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी को दिया है। इसके लिए सरकार ने विभाग को पूरा
पैसा दे दिया है।अस्पताल 24 घंटे सेवाएं देगा। सीएचसी बरोटीवाला में जो भी स्टाफ तैनात है वह नए अस्पताल में शिफ्ट हो जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चालू होने से सूरजपुर, बरोटीवाला, भटोली कलां, मधाला, कालूझिंडा आदि पंचायतों को लाभ होगा। अभी यहां के लोगों को उपचार के लिए बद्दी आना पड़ता है। इससे उनके आने-जाने में पूरा दिन बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन
बीएमओ डॉ. उदय ठाकुर ने बताया कि सीएचसी का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अगले माह तक विभाग इसे विभाग को हैंड ओवर कर देगा। इस सीएचसी को 24 घंटे चलाया जाएगा।
विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि बरोटीवाला सीएचसी के लिए पैसा पूरा विभाग में जमा करा दिया है। भवन का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। फिनिशिंग का काम चल रहा है। जल्द ही भवन जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।