फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   2,787 cases settled by mutual consent in National Lok Adalat

Solan News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 2,787 मामले आपसी सहमति से सुलझे

Sat, 10 May 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिला मुख्यालय सहित जिला के अन्य सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव आकांक्षा डोगरा ने बताया कि इन लोक अदालतों का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन अरविंद मल्होत्रा की अध्यक्षता में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के अवसर पर कुल 10,403 मामलों को सुनवाई के लिए पूर्व लोक अदालत बैठक एवं लोक अदालत की विभिन्न बैंच के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इनमें से 2,787 मामलों का निपटारा विभिन्न पक्षों की आपसी सहमति से किया गया। जबकि मामलों में कुल 77912058 रुपये की राशि समझौता राशि रही। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव ने कहा कि इन मामलों में मोटर वाहन चालानों के 9,168 मामाले भी विभिन्न बैंच के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इनमें से 2,168 मामलों का निपटारा किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत जिला सोलन के नालागढ़, कसौली, अर्की और सोलन मुख्यालय में 12 लोक अदालत बैंच गठित की गई। मई में पूर्व लोक अदालत बैठकें भी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed