फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   25 thousand rupees looted from HRTC conductor In Solan

Solan News: एचआरटीसी के परिचालक से लूटे 25 हजार, बद्दी में गाड़ी से फेंका बाहर, कंडक्टर ने ली थी लिफ्ट

Thu, 16 May 2024 07:04 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 16 May 2024 07:04 PM IST
सार

एचआरटीसी सोलन डिपो के परिचालक रणजीत सिंह को बदमाशों ने रास्ते में नशीला शीतल पेय पिलाकर बेहोश कर दिया और कैश से भरा बैग लूट ले गए। 

विज्ञापन
25 thousand rupees looted from HRTC conductor In Solan
परिचालक रणजीत सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पिंजौर से एक गाड़ी में लिफ्ट लेकर बद्दी जा रहे एचआरटीसी सोलन डिपो के परिचालक रणजीत सिंह को बदमाशों ने रास्ते में नशीला शीतल पेय पिलाकर बेहोश कर दिया और कैश से भरा बैग लूट ले गए। बाद में बेहोशी की हालत में वे परिचालक को बद्दी के रेडलाइट चौक पर फेंककर फरार हो गए। सवेरे चार बजे के करीब जब परिचालक को होश आया तो उसने अपने साथी को बुलाया। रणजीत ने बताया कि बैग में 25 हजार रुपये थे। आरोपी टिकट और टिकटिंग मशीन भी साथ ले गए। परिचालक के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इनोवा कार में आए थे लुटेरे
बिलासपुर के निहान गांव निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि बुधवार रात 8 बजे बस का काम करवाने के बाद वह मनीमाजरा से बद्दी के लिए रवाना हुआ। रात 9 बजे जैसे ही वह पिंजौर पहुंचा तो एक इनोवा कार उसके सामने रुकी। चालक ने पूछा कि बद्दी जाना है तो गाड़ी में बैठ जाओ। उसने सोचा कि चालक सवारियां बैठा रहा, लेकिन उसने कोई सवारी नहीं चढ़ाई। जब सवारियां न बैठाने के बारे में पूछा तो बिलासपुरी बोली में कहा कि आप एचआरटीसी कर्मी हैं, इसलिए आपको बैठाया है।
विज्ञापन


ऐसे किया बेहोश
गाड़ी में चालक के अलावा दो और लोग सवार थे। कुछ दूरी पर जाकर सभी शीतल पेय पीने लगे। बदमाशों ने उसे भी शीतल पेय दे दी। पीते ही वह बेहोश होने लगा। उसके बाद तीनों उसे बद्दी में रेड लाइट चौक के पास फेंक गए और पैसों से भरा बैग, टिकटें, मशीन ले गए। सुबह 4 बजे जब होश आया तो उसने अपने साथी को बुलाया। वह उसे लेने आया और बद्दी अस्पताल ले गया। अस्पताल में उपचार के बाद उसे दवाई देकर घर भेज दिया गया। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने परिचालक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed