{"_id":"5f3977018ebc3e3d0d55b230","slug":"25-corona-positive-in-solan-on-saturday-solan-news-sml3418056162","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ पुलिस कर्मियों समेत जिले में फिर आए 25 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ पुलिस कर्मियों समेत जिले में फिर आए 25 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
नालागढ़/सोलन। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में कोरोना योद्धाओं की अग्रिम पंक्ति में शुमार पुलिस जवान भी महामारी की चपेट में आने लगे हैं। जिला में शनिवार को आए 25 मामलों में से बीबीएन के 20 में से नौ पुलिस कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एसआई टीम बद्दी से दो, एसपी कार्यालय से एक, क्यूआर टीम बद्दी से तीन, बद्दी थाना से तीन पुलिस के जवान पॉजिटिव आए हैं। ये सभी अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी पर तैनात थे और संक्रमित पाए जाने के बाद इन्हें होम आईसोलेशन में भेज दिया है। 25 में से चार परवाणू, एक अर्की जबकि बीबीएन के मामलों में 18 बद्दी और दो नालागढ़ के लोग पॉजिटिव हुए हैं। इनमें सीधे संपर्क वाले 15, चिकित्सकों के परामर्श पर पांच, एक यात्री और चार क्वारंटीन थे।
पुलिस के मुताबिक, बीबीएन से नौ पुलिस कर्मी संक्रमित हुए हैं जो बीबीएन के चोर रास्तों, खड्डों, थाना, एसपी कार्यालय सहित अन्य जगहों पर ड्यूटियां दे रहे थे। अर्की के कुनिहार से यात्री संक्रमित हुआ है। परवाणू से दो सीधे संपर्क और दो चिकित्सकों के परामर्श पर पॉजिटिव आए हैं। नालागढ़ से खेड़ा में एक चिकित्सकों के परामर्श पर जबकि राजपुरा में सीधे संपर्क से एक पॉजिटिव आया है। बद्दी में दो क्वारंटीन यात्री, डॉ. रेड्डी से सीधे संपर्क वाले दो, अमरावती और दासोमाजरा से चिकित्सकों के परामर्श पर दो, अक्कांवाली, एसआई टीम बद्दी, एसपी कार्यालय, क्यूआर टीम बद्दी, बद्दी थाना, ग्रांड चाइना होटल, बसंती बाग से 12 लोग सीधे संपर्क से पॉजिटिव आए हैं। एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि नौ पॉजिटिव आए पुलिस जवानों को होम आईसोलेशन भेज दिया है।