{"_id":"69fa465dbc301f43dd0fd270","slug":"25-cadets-selected-for-ncc-in-bl-school-kunihar-solan-news-c-176-1-ssml1041-168717-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बीएल स्कूल कुनिहार में एनसीसी के लिए 25 कैडेट चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बीएल स्कूल कुनिहार में एनसीसी के लिए 25 कैडेट चयनित
विज्ञापन
बीएल स्कूल कुनिहार में एनसीसी भर्ती में चुने गए कैडेट्स। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। भर्ती के दौरान विद्यालय परिसर अनुशासन उत्साह और देशभक्ति के माहौल से सराबोर नजर आया। एनसीसी एएनओ अमर देव ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया कमांडिंग ऑफिसर प्रथम छात्र वाहिनी एनसीसी सोलन के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
चयन के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता अनुशासन नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का गहन परीक्षण किया गया।
विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया पीआई स्टाफ हवलदार जगदीप सिंह और एएनओ अमर देव की देखरेख में संपन्न हुई। कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद कुल 25 कैडेट्स का चयन किया गया।