{"_id":"5b423a2e4f1c1b9d468b55a9","slug":"21531066926-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को पसंद आया द ग्रेट खली का शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को पसंद आया द ग्रेट खली का शो
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। सोलन में द ग्रेट खली के शो के बाद युवाओं व लोगों ने उनके प्रयास को सराहा है। शनिवार को खली के शो के बाद सभी रेसलर रात को ही सोलन से रवाना हो गए। खली के शो को लेकर युवाओं में काफी जोश रहा। शनिवार देर रात तक चले रेसलिंग शो ने लोगों को दीवाना कर दिया। पुलिस ग्राउंड में आयोजित हुए शो को देखने के लिए शनिवार को सिरमौर, शिमला सहित बाहरी राज्यों से लोग पहुंचे थे। सिरमौर से खली का शो देखने आए रवि ने कहा कि उन्हें शो देखकर काफी अच्छा लगा और भविष्य में भी वह इसे शो हिमाचल में देखना चाहते हैं।
इस इवेंट के लिए खली ने प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया है। खली दलीप सिंह राणा ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा उपलब्ध करवाई गई आर्थिक मदद के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं सामूहिक प्रयास से ही सफल होती हैं और जिस तरह का सहयोग उन्हें प्रदेश की विभिन्न संस्थाओं से मिला है, वह वास्तव में ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह आर्थिक मदद उन्हें भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाने के लिए प्रेरित करेगी। वन, परिवहन तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने अपनी ऐच्छिक निधि से 5 लाख रुपये का चेक भेंट किया। सरकाघाट के सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रमोहन शर्मा ने 5 लाख, ट्रक यूनियन नालागढ़ ने एक लाख, सोलन विधानसभा क्षेत्र से बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता तथा उनके पुत्र नमित गुप्ता ने एक लाख, सोलन के राजेश ठाकुर तथा सुनील ने एक-एक लाख रुपये के चेक भेंट किए।