{"_id":"69614d673e948033e50c6885","slug":"21-bags-of-grey-oxide-worth-15-lakh-rupees-stolen-from-truck-driver-beaten-up-for-protesting-solan-news-c-176-1-ssml1044-161002-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ट्रक से डेढ़ लाख के ग्रे ऑक्साइड के 21 बैग चोरी, विरोध करने पर चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ट्रक से डेढ़ लाख के ग्रे ऑक्साइड के 21 बैग चोरी, विरोध करने पर चालक को पीटा
विज्ञापन
नालागढ़ के किरपालपुर में ट्रक से चोरी किया केमिकल- स्रोत- ट्रक संचालक
- फोटो : यूपीसीडा अस्थान जलेसर रोड का फोटो व मानचित्र। संवाद
नालागढ़ के किरपालपुर में चोरों के हौसले बुलंद, कंपनी के लिए कच्चा माल लेकर आया था चालक
रात को ढाई बजे शातिरों ने दिया चोरी को अंजाम
संवाद न्यूज ऐजंसी
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के किरपालपुर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। वीरवार रात चोरों ने एक खड़े ट्रक से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के ग्रे ऑक्साइड के 21 बैग उड़ा लिए। चोरी का विरोध करने पर आरोपियों ने ट्रक चालक के साथ मारपीट भी की। हालांकि, छीना-झपटी के दौरान चोरों का मोबाइल फोन मौके पर ही गिर गया, जो अब पुलिस के लिए अहम सुराग बन गया है। ट्रक चालक विक्रम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 8 जनवरी को किरपालपुर स्थित इस्टमैन कंपनी का कच्चा माल लेकर आया था। रात करीब दो बजे जब वह ट्रक में सो रहा था, तो उसे कुछ आहट सुनाई दी। नीचे उतरकर देखा तो एक अन्य ट्रक (HP 12D 2663) उसकी गाड़ी के साथ सटाकर खड़ा था और तीन लोग उसकी गाड़ी से माल निकाल रहे थे। विक्रम सिंह के अनुसार, जब उसने चोरी का विरोध किया तो दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की, जबकि तीसरा साथी गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस दौरान हमलावरों का मोबाइल फोन मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने जब ट्रक नंबर के आधार पर मालिक से पूछताछ की, तो मामला और उलझ गया। ट्रक मालिक का कहना है कि उसने गाड़ी चालक को ठेके पर दी है, जबकि चालक का दावा है कि उस रात गाड़ी उसका दोस्त ले गया था।
जांच में जुटी पुलिस
एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को शिकायत मिल गई है और घटनास्थल से बरामद मोबाइल फोन व ट्रक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।