{"_id":"5c113ff0bdec22418c7a8b2a","slug":"201544634352-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौणी विवि में फीस बढ़ोतरी न रुकी तो आंदोलन करेगा एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौणी विवि में फीस बढ़ोतरी न रुकी तो आंदोलन करेगा एबीवीपी
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। नौणी विश्वविद्यालय में बढ़ती फीस को लेकर एबीवीपी ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। छात्र संगठन का कहना है कि नौणी विवि में लगातार फीस बढ़ोत्तरी हो रही है, पेड सीटों सहित कई अन्य मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। इसके खिलाफ जल्द ही एबीवीपी प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। सोलन में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अर्चित सुमन ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के आरक्षण रोस्टर को भी फोलो नहीं किया है। उन्होंने पिछले पांच सालों से लगातार बढ़ रही फीस वृद्धि पर भी प्रश्न उठाया। उन्होंने कहा कि पीएचडी के छात्र को प्राथमिकता न देकर एमएससी के छात्र को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से विश्वविद्यालय में लगातार फीस बढ़ोतरी की जा रही है। जो यहां पर पढ़ाई करने वाले छात्रों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैंटीन संचालिका को भी बदलने की मांग की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कैंटीन संचालिका के खिलाफ छात्र विरोध जता रहे हैं लेकिन विवि प्रबंधन अभी तक उसे बदल नहीं पाया है। इस मौके पर सोलन महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष शुभम राठौर ने कहा कि आईसीआर लिस्ट में पूरे भारत वर्ष में नौणी विश्वविद्यालय की फीस सबसे ज्यादा है। इस कारण पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा है। इस मौके पर जिला छात्रा प्रमुख सुमन मेहता, इकाई अध्यक्ष उमेश शर्मा उपस्थिति रहे।