फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन में नहीं थम रहा डेंगू, 500 के पार हुए मरीज, परवाणू व बीबीएन में हालत खराब

सोलन में नहीं थम रहा डेंगू, 500 के पार हुए मरीज, परवाणू व बीबीएन में हालत खराब

Sun, 19 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
सोलन में नहीं थमा डेंगू का प्रकोप, 500 के पार पहुंचे मरीज
विज्ञापन

परवाणू और बीबीएन में हालत खराब, स्वास्थ्य विभाग करवा रहा फोगिंग
बिलासपुर में डेंगू के मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। जिला भर में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि जिला में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 500 तक पहुंच गया है। सोलन जिला में सबसे ज्यादा इस बीमारी का प्रकोप परवाणू क्षेत्र में है।
परवाणू अस्पताल में अभी तक 457 लोग डेंगू का शिकार होकर पहुंचे हैं। डेंगू के प्रकोप से बीबीएन भी नहीं बच पाया है। बीबीएन में अब तक डेंगू के 46 मामले सामने आए हैं। सोलन में बढ़ रहे डेंगू के चलते अब स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं। बिलासपुर में डेंगू से पहली मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग काफी समय से डेंगू को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन अभी तक डेंगू पर को काबू नहीं किया जा सका है। डेंगू पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला में करीब 16 टीमों का गठन किया है, लेकिन बरसात के मौसम में होने वाली यह बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है। परवाणू और बीबीएन में इस बीमारी के बचाव के लिए दिन रात फोगिंग भी की जा रही है। जिले में जिस प्रकार से डेेंगू फैल रहा है, ऐसे में आंकड़ा एक हजार तक पहुंच कर सकता है। सोलन जिला में डेंगू ने स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है। जिला के परवाणू, नालागढ़ और बद्दी में डेंगू के मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। विभाग की ओर से सभी जगहों पर टीमों को तैनात किया गया है। यहां तक कि परवाणू में तो केंद्र की स्वास्थ्य टीम भी दौरा कर रही है। गौर रहे कि पिछले वर्ष के मुकाबले अभी तक डेंगू दोगनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा परवाणू अस्पताल में 450 से अधिक मामले डेंगू के सामने आ चुके हैं। साथ ही बद्दी और नालागढ़ में डेंगू के 46 मामले पहुंचे है। तेजी से बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप पर स्वास्थ्य विभाग रोकथाम के उपाय तो कर रहा है, लेकिन डेंगू से लोगों को बचाना अभी मुश्किल बना हुआ है।
विज्ञापन


यहां से इतने मामले आए सामने
जिला सोलन में अभी तक सबसे तेजी से परवाणू क्षेत्र में डेंगू फैल रहा है। परवाणू में डेंगू के 257 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि कालका से 200 मरीज परवाणू अस्पताल में पहुंचे हैं। परवाणू अस्पताल में शनिवार तक 457 मामले आए हैे। इसी के साथ बीबीएन में भी डेंगू को लोगों ने अपना शिकार बनाया है। नालागढ़ में अभी तक डेंगू के 12 और बद्दी में 34 मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
स्वास्थ्य विभाग रोकथाम के लिए प्रयासरत : डॉ एनके गुप्ता
जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने कहा जिला में डेंगू 500 का आंकड़ा पार कर चुका है। प्रभावित क्षेत्रों में विभाग अपनी पूरी नजर बनाए रखे है। परवाणू सहित बीबीएन में डेंगूू के बचाव के लिए फोगिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed