फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कफालका-शिमला हैरिटेज रेलवे ट्रेक पर चट्टान गिरने से रूके ट्रेन के पहिए

कफालका-शिमला हैरिटेज रेलवे ट्रेक पर चट्टान गिरने से रूके ट्रेन के पहिए

Sat, 28 Jul 2018 07:52 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
कालका-शिमला ट्रेक पर चट्टान गिरने से रुके ट्रेन के पहिये
विज्ञापन

हेरिटेज मार्ग ट्रैक पर सनवारा के पास दो घंटे तक पर्यटकों को रहना पड़ा खड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। कालका-शिमला हेरिटेज मार्ग पर शुक्रवार शाम को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। भारी बारिश के चलते सनवारा के पास रेलवे ट्रेक पर बड़ी चट्टान गिर गई। रेलवे ट्रैक पर चट्टान गिरने के कारण रेल मार्ग को करीब दो घंटे के लिए रोकना पड़ा। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने करीब एक दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल किया। ट्रेन के रुकने के कारण बाहरी राज्यों से आ रहे पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बरसात के मौसम में अब रेलवे ट्रैक पर मलबे गिरने का सिलसिला जारी है। जिला भर में हो रही मूसलाधार बारिश से रेलवे मार्ग और एनएच पर पर्यटकों को हादसों का डर सताने लगा है। हेरिटेज मार्ग और एनएच पर गिर रहे मलबे के कारण पर्यटकों को परेशान होना पड़ रहा है। तेज बारिश के चलते जगह-जगह रेलवे ट्रैक पर मलबा गिर रहा है। शनिवार सुबह दो घंटे के लिए गाड़ी को रेलवे ट्रैक पर खड़ा रहना पड़ा। जब सुबह के समय कालका से शिमला आ रही गाड़ी सनवारा के समीप पहुंची तो अचानक ट्रैक पर मलबा और चट्टान गिर गई। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने मलबे को हटाने का काम किया। दो घंटे के बाद रेलवे मार्ग को खोला गया और ट्रेन को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

सैलानियों को हादसे का डर
इन दिनों हो रही बारिश के कारण पर्यटकों को रेलवे मार्ग पर हादसें का डर भी बना हुआ है। बरसात के चलते रेलवे ट्रेक पर मलबा गिरने से कई घंटो तक रुकना पड़ रहा है। एनएच पर पहाड़ दरकने से पर्यटक परेशान हो रहे हैं। रेलवे अधिकारी ने बताया कि सुबह सनवारा के पास ट्रैक पर चट्टान गिर गई थी इसके चलते दो घंटे तक गाड़ी को रोकना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed