{"_id":"5a09cdc84f1c1b86698bb36b","slug":"201510591944-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 साल से ऊपर के लोगों के आज फ्री होंगे शूगर के टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 साल से ऊपर के लोगों के आज फ्री होंगे शूगर के टेस्ट
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
attest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठाड़ (सोलन)। स्वास्थ्य विभाग आज लोगों की मधुमेह दिवस पर फ्री में जांच करेगा। इसके लिए लोग संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर मधुमेह की जांच करवा सकते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि समय रहते जांच करवाने से लोग इस रोग से बच सकते हैं। यही नहीं रोजमर्रा की जिंदगी में थोड़ा बदलाव कर भी इस रोग से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के चंडी खंड में शूगर की फ्री जांच के लिए तमाम तैयारियां कर ली गई हैं। यहां कार्यकारी बीएमओ डॉ. आईपी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाएगा। इसमें सभी 17 स्वास्थ्य उपकेंद्रों में तीस सालों से अधिक के महिला और पुरुषों की मधुमेह जांच की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
ब्लॉक हेल्थ एजूकेटर सतीश शुक्ला खुद इस दिवस की तैयारियों का समन्वय कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि समस्त खंड के तहत लगभग 23 हजार 250 से अधिक आबादी 30 वर्ष से ऊपर के महिला और पुरुषों की है। सभी 64 आशा वर्कर्स के माध्यम से 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को अपने नजदीक स्वास्थ्य उपकेंद्रों में मुफ्त में अपनी शुगर जांच करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि समय रहेते लोग मधुमेह के बारे जागरूक हो सकें। मधुमेह पैत्रिक, खानपान और तनाव मोटापा कई कारणों से होता है। समय रहते जांच करवाकर बीमारी का पता लगाना, परहेज, नियमित व्यायाम और लगातार इलाज से मधुमेह से होने वाले नुकसानों को रोका जा सकता है।
कार्यक्रम में पर्यवेक्षक कांता कश्यप, आशा, पूर्ण, अमर पॉल, कार्यकर्ता राम दास, लीला, मीना, रेखा, नीलम, संगीता, नलिनी, कांता, नगेंदर, ओंकार, हंसा, भारती, ललिता, भारती, पुष्पा व आशा कार्यकर्ताओं में सुरेश, मीना, पूनम, सुमन, सुरेखा, जया, बबिता, अनु, निशा, रीना, रोशनी, कमला, चंदा, नीतू, कृष्णा, गायत्री, रीता, सोमा, ममता, सोना, आशा और बग्गो सहित अन्य लोग हिस्सा लेंगे।