फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   20000 hactare land in Himachal to harvest through natural farming

प्रदेश की 20,000 हेक्टेयर भूमि पर होगी प्राकृतिक खेती

Mon, 04 Jul 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। प्रदेश में चल रही प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों-बागवानों तक पहुंचाने के लिए सोमवार को नौणी विश्वविद्यालय में भविष्य की कार्ययोजना पर मंथन किया।
आतमा पदाधिकारियों के क्षमता विकास को लेकर आयोजित कार्यशाला में कृषि सचिव राकेश कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर कृषि सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार अन्य राज्यों के लिए हिमाचल को प्राकृतिक खेती का मॉडल राज्य बनाने पर कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष प्राकृतिक खेती के तहत 20,000 हेक्टेयर भूमि का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसानों के उत्पादों को बाजार मुहैया करवाने और उनके प्रमाणीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के राज्य परियोजना निदेशक और मार्केटिंग बोर्ड के एमडी नरेश ठाकुर ने प्राकृतिक खेती उत्पादों के विपणन और मंडियों में उनकी उपलब्धता को लेकर भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यशाला में आत्मा परियोजना, प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई, नौणी और पालमपुर विश्वविद्यालय और आत्मा परियोजना के 275 से अधिक पदाधिकारियों ने सुझाव दिए। कार्यशाला में सभी जिलों के परियोजना निदेशकों और उप परियोजना निदेशकों ने अपने-अपने जिलों की गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed